राकेश चतुर्वेदी, भोपाल। मध्य प्रदेश के किसानों के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अन्नदाताओं को सहूलियत देते हुए गेहूं खरीदी के लिए स्लॉट बुकिंग की अंतिम तारीख (Deadline) को आगे बढ़ाने का फैसला किया है। सरकार के इस निर्णय के बाद अब किसान 28 तारीख तक अपनी सुविधा के अनुसार स्लॉट बुक कर सकेंगे।
ये भी पढ़े : उज्जैन में होगी मध्य क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक: गृहमंत्री अमित शाह करेंगे सिंहस्थ की तैयारियों का मुआयना, CM डॉ मोहन ने दी जानकारी
समय सीमा बढ़ने से मिलेगी राहत – CM
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस फैसले की घोषणा करते हुए कहा कि राज्य सरकार किसानों के हितों को सर्वोपरि मानती है। जिन किसानों को तकनीकी समस्या या किसी अन्य कारण से स्लॉट बुक करने में परेशानी आई है उन्हें इस समय सीमा के बढ़ने से राहत मिलेगी।
रिकॉर्ड खरीदी का लक्ष्य
मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में इस वर्ष रिकॉर्ड स्तर पर गेहूं की खरीदी की जा रही है। सरकार ने इस सीजन के लिए बेहद मजबूत और बड़ा लक्ष्य तय किया है। पिछले वर्ष कुल 75 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीदी की गई थी। जिसे इस बार बढ़ाकर 100 मीट्रिक टन करने का लक्ष्य रखा गया है।
ये भी पढ़ें : रायसेन में सनातन संस्कृति का अनोखा रूप, प्रभात फेरी और संध्या फेरी निकाल रहे बच्चे, परिजन भी कर रहे सपोर्ट
किसानों से अपील
प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे बढ़ी हुई तारीख का लाभ उठाएं और समय रहते उपार्जन पोर्टल पर जाकर अपना स्लॉट बुक कर लें। जिससे उन्हें मंडियों या खरीदी केंद्रों पर अपनी फसल बेचने में किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो।

