मुकेश सेन, टीकमगढ़। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का एक बार फिर अनोखा अंदाज देखने को मिला। टीकमगढ़ प्रवास के दौरान की कुछ तस्वीरें शनिवार सुबह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। जहां कड़ी सुरक्षा के बीच अचानक मुख्यमंत्री एक स्थानीय दुकान पर पहुंचे और ठंडी-ठंडी लस्सी का स्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने लस्सी की खूब तारीफ भी की। वहीं जब सीएम दुकानदार को पैसे देने लगे तो उसने लेने से मना किया, लेकिन मुख्यमंत्री बिना भुगतान किए नहीं गए। उनका यह सादगी भरा अंदाज़ अब लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। मुख्यमंत्री का लस्सी पीते वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल भी हो रहा है।
READ MORE: MPPSC परीक्षा और नतीजों को लेकर बड़ा अपडेट: अगले 4 महीने में होंगी दर्जनों परीक्षाएं, 31 दिसंबर से पहले जारी होंगी चयन सूचियां
मुख्यमंत्री डॉ. यादव के आगमन के समय लस्सी की दुकान पर मौजूद नागरिकों में अभूतपूर्व उत्साह देखा गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्थानीय लोगों से आत्मीयतापूर्वक सहज संवाद किया। उन्होंने टीकमगढ़ की सांस्कृतिक पहचान और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने पर बल देते हुए इस कार्य में जनसहयोग की भी अपेक्षा की।
READ MORE: सीएम ने केन बेतवा लिंक परियोजना को बताया अद्भुत, 1382 गांव के साथ 4 लाख 51 हजार 364 हेक्टेयर का क्षेत्र होगा सिंचित, राहुल गांधी पर कसा तंज
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने टीकमगढ़ में नागरिकों और स्थानीय लघु व्यवसायियों से भेंट कर चर्चा की। उन्होंने बुंदेलखंड अंचल की समृद्ध खानपान परम्परा की सराहना की।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

