नवोदीत. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज एक बार फिर अपनी संवेदनशीलता का परिचय देते हुए सडक़ हादसे में घायल दो युवकों की मदद की। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लाडवा-बाबैन मार्ग पर रास्ते में दो मोटरसाइकिल सवार युवक दुर्घटनाग्रस्त मिले तो मुख्यमंत्री ने तुरंत अपना काफिला रुकवाकर घायलों को अपने काफिले के साथ चल रही एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने घायलों के साथ बातचीत कर उनका हाल भी जाना। इस दौरान राजनैतिक सचिव तरुण भंडारी भी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की नजर पड़ते ही उन्होंने तुरंत अपना वाहन रुकवाया और स्वयं गाड़ी से उतरकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने तत्काल अपने सुरक्षा कर्मियों और निजी चिकित्सक को घायलों को प्राथमिक उपचार देने के निर्देश दिए। इसके बाद मुख्यमंत्री ने अपने काफिले में चल रही एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस से दोनों घायलों को अस्पताल में उपचार के लिए रवाना किया।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सडक़ पर किसी को भी घायल अवस्था में देखना पीड़ादायक है। एक जनप्रतिनिधि होने के नाते ही नहीं, एक इंसान होने के नाते भी हमारा पहला कर्तव्य है कि हम जरूरतमंद की मदद करें। सरकार द्वारा सभी विधायकों, सांसदों और अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने काफिले के साथ हमेशा एंबुलेंस रखें ताकि आपात स्थिति में तुरंत मदद पहुंचाई जा सके।
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से भी अपील की कि सडक़ हादसा होने पर गोल्डन ऑवर में घायल को अस्पताल पहुंचाना सबसे जरूरी है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सुरक्षित सडक़ नीति के तहत घायल की मदद करने वाले व्यक्ति को सरकार द्वारा प्रोत्साहन राशि और प्रशस्ति पत्र दिया जाता है।
मोटरसाइकिल हादसे का शिकार होने वालों की पहचान अमित उम्र 27 निवासी गांव बीड़ कलवा व रजत कुमार 30 वर्ष निवासी गांव सूरजगढ़ के रूप में हुई, जिनका इलाज सीएचसी शाहबाद में चल रहा है।
- छत्तीसगढ़ रेल कॉरिडोर की नई रेल लाइन की पटरी चोरी, किराए के मकान से 6.5 टन रेलवे ट्रैक बरामद, पुलिस की रेड पड़ते ही आरोपी फरार
- मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट-2026: टूरिज्म पर फोकस, सीएम डॉ. मोहन बोले- असीम संभावनाओं का केंद्र है MP, हजारों करोड़ रुपये के मिले निवेश प्रस्ताव
- ‘BJP ही CEC है’, अखिलेश यादव ने भाजपा और चुनाव आयोग पर साधा निशाना, मुख्य चुनाव आयुक्त से मांगा इस्तीफा
- धर्म स्वतंत्रता अधिनियम 2026 को चुनौती देने वाली याचिका पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, सरकार को जवाब के लिए 3 हफ्ते का समय
- RBI ने PPBL को अनुसूचित बैंकों की लिस्ट से हटाया, बैंक लाइसेंस की शर्तों का पालन करने में विफल रहा था

