Delhi Meet Nagar Railway Gate: सालो से बंद मीत नगर रेलवे फाटक को लेकर सीएम रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) ने बड़ा फैसला लिया है। सबोली श्मशान घाट तक पहुंचने की समस्या पर संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मीत नगर रेलवे फाटक के नीचे अंडरपास बनाने की अनुमति दे दी है। लोक निर्माण विभाग ने मीत नगर के पास रेलवे लाइन के नीचे अंडरपास बनाने का निर्णय लिया है। बकायदा इसके लइए टेंडर भी जारी कर दिया गया है।

बता दें कि अशोक नगर के पास मीत नगर में रेलवे फाटक पर फ्लाईओवर बन जाने के बाद पिछले कई सालों से रेलवे फाटक बंद है। लाइन के दोनों और रेलवे ने दीवार बना दी गई है। इससे अशोक नगर की ओर से सबोली आना जाना कठिन हो गया है।

रेलवे लाइन के पास स्थित सबोली श्मशान घाट पर पहुंचने में रोहतास नगर और गोकुलपुरी विधानसभा क्षेत्र की दर्जनों काॅलोनियों के लोगों को पहुंचने में बड़ी परेशानी होती है। इन्हें करीब दो किलोमीटर से अधिक का चक्कर लगाना पड़ता है। इलाके के लोग इस समस्या का समाधान निकालने की कई साल से मांग कर रहे हैं। अब वर्षों पुरानी मांग को देखते हुए सीएम रेखा गुप्ता ने अंडरपास बनाने की इजाजत दी है।

फ्लाईओवर बनने बाद बंद कर दिया था फाटक 

रोड नंबर 63 और वजीराबाद रोड पर एक समय में मीत नगर रेलवे फाटक पर भयंकर जाम लगता था। कुछ साल पहले मीत नगर रेलवे फाटक पर फ्लाईओवर बना दिया गया था। इसके बाद रेलवे ने फाटक हटाकर अपनी लाइन के दोनों और दीवार बना दी। बगल में ही सबोली में श्मशान घाट बना हुआ है। रोहताश नगर से लेकर अशोकनगर गोकुलपुरी तक और उत्तर प्रदेश की लगी हुई कई काॅलोनी के लोग भी सबोली श्मशान घाट पर ही अंतिम संस्कार करने के लिए आते हैं। रोहताश नगर के विधायक जितेंद्र महाजन कहते हैं कि इस मामले को कई साल से उठा रहे थे। अब उनकी पार्टी की सरकार आने पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के सामने इस समस्या को रखा था, जिस पर मुख्यमंत्री ने कार्रवाई की है।

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m