CM Rekha Gupta On Delhi Heat Wave: दिल्ली में सूरज आग उगल रहा है। दिल्ली में तापमान 43°C पहुंच गया है। सुबह 9 बजे से ही दिल्ली में हीट वेव चल रही है। प्रचंड गर्मी के कारण दिल्ली वासियों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। भीषण गर्मी को देखते हुए सीएम रेखा गुप्ता ने Heat Wave Action Plan 2026 की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की है। सीएम रेखा गुप्ता ने सभी विभागों और अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। इसमें सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि गर्मी से बचाव के सभी इंतजाम जमीन पर प्रभावी रूप से दिखाई देने चाहिए। साथ ही दिल्ली सीएम ने स्कूलों को खास सख्त निर्देश भी दिए। स्कूलों को सुरक्षित पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने, वॉटर बेल सिस्टम लागू करने और जागरूकता कक्षाएं आयोजित करने के लिए कहा है।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने स्कूलों में हीटवेव से निपटने की तैयारियों को मजबूत करने के लिए नए निर्देश जारी कर दिए हैं। यह कदम भारतीय मौसम विभाग (IMD) की येलो अलर्ट के बाद उठाया गया है, जिसमें राजधानी में भीषण गर्मी की आशंका जताई गई है।
CM रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बयान जारी करते हुए कहा कि सभी स्कूलों (सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी) को 2 मई तक शिक्षा निदेशालय को कंप्लायंस रिपोर्ट सौंपनी होगी। इस रिपोर्ट में यह सुनिश्चित करना होगा कि भारतीय मौसम विभाग की ओर से जारी हीटवेव सुरक्षा दिशानिर्देशों का पालन किया जा रहा है। स्कूलों को अपनी रोजाना की टाइम-टेबल में बदलाव करने के लिए भी कहा गया है, ताकि बच्चों को कम से कम गर्मी का सामना करना पड़े। आउटडोर असेंबली को घटाने या इनडोर आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, हीटवेव के चलते बाहर होने वाली शैक्षणिक और शारीरिक गतिविधियां फिलहाल रोक दी गई हैं।
330 एम्बुलेंस अलर्ट मोड पर
30+ अस्पतालों में Cool Rooms, 330 एम्बुलेंस अलर्ट मोड पर, स्कूलों में वाटर बेल, वाटर एटीएम, कूलिंग प्वॉइंट, आश्रय स्थल और श्रमिकों के लिए संशोधित कार्य समय जैसी व्यवस्थाएं हर स्तर पर व्यापक तैयारी को दर्शाती हैं।
सीएम ने दिए ये खास निर्देशः-
- अस्पतालों में पर्याप्त बेड उपलब्ध हों
- जन-जागरूकता अभियान तुरंत चलाया जाए
- एम्बुलेंस में हीटवेव उपचार की पूरी सुविधा रहे
- सभी स्कूलों में वॉटर बेल प्रणाली लागू हो
- अस्पतालों, स्कूलों, कंस्ट्रक्शन साइटों, अटल कैंटीनों, पुलिस थानों, पोस्ट ऑफिसों और डीटीसी बस स्टैंडों पर स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो
- सभी स्थानों पर ORS की व्यवस्था सुनिश्चित हो
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

