Delhi Weather Update: दिल्ली में रिकाॅर्ड गर्मी पड़ रही है। शनिवार इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। शनिवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारतीय मौसम विभाग ने रविवार यानी 26 अप्रैल और 27 अप्रैल को भी हीटवेव का ऑरेंज और कल के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। आईएमडी (IMD) अनुसार कल सफदरजंग का अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 5.1 डिग्री अधिक रहा।
हालांकि, दिल्ली के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य रहा, लेकिन कुछ इलाकों में सामान्य से 1.6 से 3.0 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। इसके अलावा विभाग ने हीटवेव से बचाव के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किये हैं।
दिल्ली में लगातार तीसरे दिन हीटवेव देखने को मिला है और ये सोमवार (27 अप्रैल) तक जारी रह सकता है। ऐसे में मौसम विभाग ने इससे बचने के लिए आवश्यक दिशानिर्देश जाारी किए हैं। खासतौर से बच्चों और बुजुर्गों को सतर्क रहने की सलाह दी है क्योंकि तेज धूप और गर्म हवाएं इन्हें ल्जदी अपनी चपेट में ले सकती है। ऐसे में बहुत जरूरी होने पर ही घर से निकलने की सलाह दी है।
आज दिल्ली का मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में अगले दो दिनों तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में अधिक बदलाव नहीं देखने को मिलेगा। IMD के अनुसार, दिल्ली का आज 26 अप्रैल को न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 43 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना जताई गई है। इस दौरान हवा की गति 20–25 किमी/घंटा रहने का अनुमान है। आज आसमान में आंशिक रूप से बादल छाये रहने की संभावना है और कुछ इलाकों में तेज हवाएं और धूल भरी आंधी चल सकती है।
इस दिन मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली में 28 अप्रैल से पूर्वी हवाओं के सक्रिय होने से तापमान में थोड़ी गिरावट हो सकती है। आंधी-तूफान और तेज हवाओं के कारण तापमान में गिरावट आ सकती है और लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है।
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

