Firing on Donald Trump at Hilton Hotel: इस वक्त की बड़ी और अहम खबर सामने आई है। अमेरिका में आतंकी हमला (terrorist attack in US) होने की खबर है। वॉशिंगटन डीसी (Washington, DC) में ‘व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर’ (White House Correspondents Dinner) के दौरान आतंकी हमला हुआ है। वॉशिंगटन डीसी के हिल्टन होटल (Hilton Hotel) में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के डिनर पार्टी के समय अंधाधुंध फायरिंग की। घटना के समय होटल में राष्ट्रपति ट्रंप के अलावा उपराष्ट्रपति जेडी वेंस समेत कई अफसर मौजूद थे। फायरिंग के बाद होटल में मची अफरा-तफरी मच गई। सीक्रेट सर्विस ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप समेत सभी वीआईपी को सुरक्षित बाहर निकाला। सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है।
कार्यक्रम में ट्रंप के साथ उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप के अलावे उपराष्ट्रपति जेडी वेंस मौजूद थे। यूएस सीक्रेट सर्विस की तरफ से बयान जारी करते हुए कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप, उप राष्ट्रपति जेडी वेंस, मेलानिया ट्रंप और पूरी कैबिनेट को वहां से निकाला गया और सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं।
गोलीबारी की घटना बॉलरूम के ठीक ऊपर वाले कमरे में हुई, आवाज सुनते ही सीक्रेट सर्विस के जवानों ने तुरंत राष्ट्रपति ट्रंप को घेर लिया और मंच से सुरक्षित बाहर निकाला। फायरिंग का जो वीडियो सामने आया है उसमें देखा जा सकता है कि फायरिंग ट्रंप के सामने ही हुई। ट्रंप मंच पर बैठे हैं और अचानक फायरिंग होती है और तुरंत सुरक्षाकर्मी उन्हें घेर लेते हैं। घटना के बाद कई लोग बाहर निकलते नजर आए, लेकिन स्टेज से यह घोषणा की गई कि ‘कार्यक्रम जल्द ही फिर शुरू होगा’।

ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दी जानकारी
गोलीबारी की इस घटना के बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ पर पोस्ट कर बताया कि वे सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि सीक्रेट सर्विस ने शानदार काम किया। हमलावर को पकड़ लिया गया है. 30 दिन के भीतर दोबारा कार्यक्रम होगा। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर बताया कि शूटर को पकड़ लिया गया है।
उन्होंने कहा कि मैंने सुझाव दिया है कि हम शो को जारी रहने दें (LET THE SHOW GO ON), लेकिन मैं पूरी तरह से कानून प्रवर्तन एजेंसियों के निर्देशों का पालन करूंगा। वे जल्द ही कोई फैसला लेंगे। उस फैसले के बावजूद, आज की शाम वैसी नहीं होगी जैसी योजना बनाई गई थी। उन्होंने कहा कि हमें बस, सीधे-सीधे, इसे फिर से करना होगा. ये वही जगह है जहां 40 साल पहले तत्कालीन अमेरिका के राष्ट्रपति को मार गिराया गया था।
चीफ व्हॉइट हाउस कॉरस्पॉन्डेंट कैटलिन कोलिंस ने बताया, हम हिल्टन के बॉलरूम के अंदर थे। एक सर्विस एजेंट ने मुझे बताया कि शूटर के मारे जाने की पुष्टि हो गई है। गोलियों की आवाज सुनाई देने के कुछ ही मिनटों के अंदर एजेंटों ने कमरे को घेर लिया और मुख्य गलियारे से दौड़ते हुए अंदर आए। क्योंकि कैबिनेट के अधिकारी पूरे कमरे में अलग-अलग जगहों पर बैठे थे, इसलिए उनमें से कई लोग जमीन पर ही लेटे रहे और जब राष्ट्रपति को मंच से बाहर निकाला जा रहा था, तब तक वे मेजों के नीचे दुबके रहे।
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

