नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और उससे पैदा हुए वैश्विक तेल संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की अपील के बाद अब दिल्ली सरकार ने भी बड़ा कदम उठाया है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) ने घोषणा की है कि वह स्वयं, उनके कैबिनेट मंत्री, विधायक और सरकारी अधिकारी निजी कारों का कम इस्तेमाल करेंगे और सार्वजनिक परिवहन तथा कार पूलिंग को प्राथमिकता देंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए ईंधन बचत और संसाधनों का जिम्मेदार उपयोग बेहद जरूरी हो गया है। उन्होंने बताया कि सरकार सार्वजनिक परिवहन के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता अभियान भी चलाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा है कि वह स्वयं, उनके कैबिनेट मंत्री, भाजपा के सभी विधायक, जनप्रतिनिधि और अधिकारी पेट्रोल-डीजल वाली गाड़ियों का कम से कम इस्तेमाल करेंगे। सार्वजनिक परिवहन, कार पूलिंग और वैकल्पिक साधनों को प्राथमिकता दी जाएगी ताकि ईंधन की बचत हो सके। उन्होंने कहा, “माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों के मद्देनज़र देशवासियों से पेट्रोल-डीजल की बचत करने तथा ऊर्जा संरक्षण को जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया है।” उन्होंने आगे कहा कि सरकार इस दिशा में खुद उदाहरण पेश करना चाहती है, ताकि आम लोग भी ऊर्जा संरक्षण के प्रयासों में भागीदारी करें। मुख्यमंत्री के अनुसार, आने वाले समय में सरकारी स्तर पर भी सार्वजनिक परिवहन और साझा यात्रा व्यवस्था को बढ़ावा दिया जाएगा।
CM रेखा गुप्ता ने कहा, “माननीय प्रधानमंत्री जी की इस महत्वपूर्ण अपील को आत्मसात करते हुए विभागीय कामकाज हेतु वाहनों की संख्या सीमित करने का निर्णय लिया है। मैं और मेरे सभी कैबिनेट सहयोगी, भारतीय जनता पार्टी के सभी विधायक, जनप्रतिनिधि, दिल्ली सरकार के अधिकारी एवं सभी विभाग भी आवश्यकता के अनुरूप न्यूनतम वाहनों का उपयोग करेंगे तथा कारपूल और सार्वजनिक परिवहन को प्राथमिकता देंगे।”मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए ऊर्जा संरक्षण और ईंधन बचत बेहद जरूरी हो गई है। उन्होंने बताया कि सरकार चाहती है कि जनप्रतिनिधि और अधिकारी खुद उदाहरण पेश करें ताकि आम लोग भी सार्वजनिक परिवहन और साझा यात्रा व्यवस्था अपनाने के लिए प्रेरित हों।
दिल्लीवालों से भी अपील
CM रेखा गुप्ता ने दिल्लीवासियों से भी इस अभियान में भागीदारी की अपील करते हुए कहा, “मैं सभी दिल्लीवासियों से आग्रह करती हूं कि वे भी माननीय प्रधानमंत्री जी के इस आह्वान का पालन करते हुए ऊर्जा संरक्षण के इस राष्ट्रीय प्रयास में सहभागी बनें।” दरअसल, प्रधानमंत्री ने हाल ही में नागरिकों से पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने, मेट्रो और सार्वजनिक परिवहन का अधिक इस्तेमाल करने, कारपूलिंग अपनाने तथा इलेक्ट्रिक वाहनों को प्राथमिकता देने की अपील की थी। उन्होंने ऊर्जा संरक्षण को जन आंदोलन बनाने पर भी जोर दिया था।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

