रायपुर। राहुल गांधी के महाराष्ट्र मिल्क फेडरेशन चुनाव में मिलावट के आरोप पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि अपनी कथनी और करनी के कारण देश की जनता का विश्वास खो चुके हैं. जो भी चुनाव हुए हैं, उसमें वे हारते जा रहे हैं. बौखलाहट में वे भ्रामक प्रचार कर लोगों को भ्रम में डालना चाह रहे हैं.
जशपुर के दौरे से लौटने के बाद रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मीडिया से चर्चा की. उन्होंने ‘अर्नब’ और ‘मुरासु’ चक्रवात को लेकर कहा कि सभी जिलों के कलेक्टर को निर्देशित किया है. जहां भी चक्रवात के कारण फसल और किसी तरह की क्षति हुई है या फिर मकान क्षतिग्रस्त या पूरी तरह से ध्वस्त हुआ है. सबका सर्वे किया जाए.

वहीं पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल और सख्ती पर सीएम साय ने कहा कि सरकार कर्मचारी हितैषी है. उनको काम में आना चाहिए. अपनी मांग को दूसरे तरह से भी रख सकते हैं. काम नहीं करने से लोगों का और प्रदेश का अहित होता है.
उन्होंने कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर लोगों को भड़काने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा का लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान चल रहा है, जो कई जिलों में आयोजित हो चुका है. इससे पहले केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी इस अभियान में शामिल हो चुके हैं. आज रायपुर में आयोजित रैली में भी शामिल होंगे.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

