Bihar Politics: सीएम सम्राट चौधरी आज मंगलवार (2 जून) शेखपुरा जिले दौरे पर हैं, जहां उन्होंने ‘सहयोग शिविर’ में आवेदनों की प्राप्ति एवं निष्पादन हेतु लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण एवं अवलोकन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्रीने लोगों को संबोधित करते हुए राबड़ी आवास को लेकर जारी विवाद पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि, यह किसी की बपौती नहीं हो सकती है। यह राजतंत्र थोड़े है कि आपको जो घर मिला, उसी घर में रहेंगे। बेटा को अलग घर चाहिए और माताजी को अलग चाहिए और जनता को छोड़ दीजिए।

कुछ लोगों को घर बचाने की चिंता- सीएम

सीएम सम्राट चौधरी ने आगे तंज कसते हुए कहा कि, कुछ लोगों को चिंता लगी रहती है कि हमारा घर बचा रहे। लेकिन मैं बताना चाहता हूं कि पिछले 10 वर्षों (2016 से 2026) में कई बार मंत्री बना, उपमुख्यमंत्री बना और गृह मंत्री भी बना, लेकिन मैं सरकारी घर में नहीं रहा। मैं मात्र 2400 एस्क्वायर फीट के अपने घर में रहता था। लेकिन आज नीतीश कुमार और पीएम मोदी ने मुझे बिहार की सेवा करने का मौका दिया है।

नीतीश कुमार का किया धन्यवाद

इस दौरान मुख्यमंत्री ने पूर्व सीएम नीतीश कुमार का जिक्र करते हुए कहा कि, मैं उनका (नीतीश कुमार) का धन्यवाद करता हूं कि मैंने 15 अप्रैल को सीएम पद की शपथ ली और 1 मई को उन्होंने सरकारी घर खाली कर दिया और नए घर में चले गए। उन्हें कोई नोटिस नहीं मिला था। सीएम ने कहा कि, लोग उन्हीं को देखना चाहते हैं, जो लोकतंत्र में जनता के सेवक होते हैं।

लालू परिवार पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि, सीएम पद की शपथ लेने के बाद जब मैंने मुख्यमंत्री आवास में शिफ्ट हुआ तो मैंने कहा कि यह मुख्यमंत्री आवास जरूर है, लेकिन आप इसके बाहर लोक सेवक आवास लिखवा दीजिए। सीएम ने कहा कि, आज मैं जिस घर में रह रहा हूं यह मेरा 11वां घर है। लेकिन कुछ लोगों को मोह है। उनका इशारा लालू परिवार और राबड़ी देवी पर था।

ये भी पढ़ें- अंचल अधिकारियों की नई लिस्ट जारी, सरकारी जमीन के लिए शुरू हुआ खास डिजिटल पोर्टल