कुंदन कुमार, पटना। भोजपुर जिले के शाहपुर में 17 जून को हुए भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज गुरुवार (25 जून) को अपनी चुप्पी तोड़ी है. एनकाउंटर मामले पर सम्राट चौधरी की आज पहली प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि, हमारे यहां कोई भी समस्या आती है, तो सरकार तुरंत उस पर चिंतित होकर काम आगे बढ़ती है. अभी भोजपुर में घटना घटी तो तुरंत सरकार ने सबसे पहले जुडिशल कमीशन का गठन करने का काम किया. क्योंकि न्याय मिले, अगर कोई गलत किया है, तो उसके ऊपर कारवाई होगी. उन्होंने कहा कि बिहार की सरकार में सबका साथ सबका विकास का नारा है, तभी तो हम आगे बढ़ पाएंगे.

रिटायर्ड जज विनोद सिन्हा की मिली जांच की जिम्मेदारी

बता दे कि कल बुधवार को सम्राट मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई थी, जिसमें भोजपुर एनकाउंटर मामले में न्यायिक जांच करने की की मुहर कैबिनेट से लगी है. उसमे पटना हाई कोर्ट के रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा को जांच करने की जिम्मेवारी मिली है. लेकिन मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी इस पर अब तक कोई बयान नहीं दे रहे थे. विपक्ष लगातार यह बात कह रही थी कि सरकार को उसका जवाब देना चाहिए. आज खुले मंच से सम्राट चौधरी ने भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले पर अपनी बात रख दी है.

संविधान हत्या दिवस मना रही है बीजेपी

दरअसल आज पटना के ज्ञान भवन में आपातकाल 51वां दिवस जिसे संविधान हत्या दिवस के रूप में बीजेपी मना रही है. इसमें जेपी आंदोलन के आंदोलनकारी को सम्मानित किया गया. इस मौके पर केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा,बिहार सरकार के मुख्यमंत्री समेत कई सांसद और मंत्री,विधायक उपस्थित हुए.इस मौके पर जहां सम्राट चौधरी ने आपातकाल को लेकर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा तो जेपी नड्डा ने अभी कांग्रेस को कटघरे में खड़ा किया.

ये भी पढ़ें- आपातकाल की 51वीं बरसी पर नितिन नबीन ने खोली कांग्रेस की ‘Emergency Files’, बिना शर्त माफी की मांग