Bihar news: सीएम सम्राट चौधरी ने आज शुक्रवार (17, जुलाई) को मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित ‘संवाद’ से बिहार पुलिस के लिए 48 पुलिस बसों, 30 चारपहिया वाहनों एवं 6 एंबुलेंस का लोकार्पण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर पुलिस वाहनों को रवाना किया। इन नए वाहनों के शामिल होने से पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता में उल्लेखनीय सुधार होगा, गश्ती व्यवस्था और अधिक प्रभावी बनेगी तथा आपातकालीन परिस्थितियों में राहत एवं बचाव कार्यों को नई गति मिलेगी।
राज्य में बढ़ेगी पुलिसिंग की कार्य क्षमता
इस मौके पर सीएम सम्राट चौधरी ने पुलिस वाहनों के लोकार्पण के पूर्व उसकी कार्य प्रणाली के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि, इन पुलिस वाहनों की उपलब्धता से राज्य में पुलिसिंग की कार्य क्षमता तथा दक्षता और बढ़ेगी। साथ ही विधि व्यवस्था को मेंटेन करने में और सहूलियत होगी।
अपराध पर नियंत्रण के साथ मिलेगी जनसुरक्षा
सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि, राज्य सरकार कानून-व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पुलिस बल को अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। नए वाहनों से अपराध नियंत्रण, आपातकालीन स्थितियों में त्वरित कार्रवाई तथा जनसुरक्षा को और मजबूती मिलेगी। राज्य सरकार बिहार पुलिस को आधुनिक संसाधनों से सुसज्जित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इन नए वाहनों के शामिल होने से पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता बढ़ेगी, गश्ती व्यवस्था और अधिक प्रभावी होगी तथा आम जनता को बेहतर सुरक्षा एवं पुलिस सेवाएँ उपलब्ध कराई जा सकेंगी।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस महानिदेशक विनय कुमार ने मुख्यमंत्री को हरित पौधा भेंटकर स्वागत किया। इस अवसर पर सीएम सम्राट चौधरी के अलावा उप मुख्यमंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत के अलावा कई अन्य बड़े पदाधिकारी भी मौजूद रहें।
ये भी पढ़ें- ‘राहुल-तेजस्वी ने गंवा दिया सुनहरा मौका’, बांकीपुर उपचुनाव पर चिराग पासवान का बड़ा बयान

