कुंदन कुमार, पटना। बिहार के सीएम सम्राट चौधरी दिल्ली दौरे पर हैं, जहां आज रविवार (3 मई) की सुबह वह केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के दिल्ली स्थित आवास पर पहुंचे और उनसे मुलाकात किया। दिल्ली में सीएम सम्राट और मांझी की इस मुलाकात से बिहार में सियासी हलचल तेज हो गई है। बता दें कि मंत्रिमंडल के विस्तार होने से पहले सीएम सम्राट चौधरी का यह दूसरा दिल्ली दौरा है।
सम्राट की देन है पटना मेट्रो- मांझी
सीएम सम्राट से मुलाकात के बाद मांझी ने कहा कि, बिहार के मुख्यमंत्री के साथ पोर्टफोलियो को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई है।उन्होंने कहा कि, आप मेरे गार्जियन समान हैं और संतोष मेरा भाई है, तो इसके बाद जो होगा उचित होगा। मांझी ने कहा कि, जब मैं बिहार का मुख्यमंत्री था। तो वह (सम्राट चौधरी) नगर विकास मंत्री थे और पहली बार पटना में मेट्रो का प्रस्ताव लेकर आए थे। आज जो मेट्रो का काम पटना में चल रहा है। वह उन्हीं की देन है।
शाह के साथ बैठक में लगेगी फाइनल मुहर
बता दें कि दिल्ली में आज सीएम सम्राट चौधरी की भाजपा के कई शीर्ष नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात होनी है। सीएम सम्राट आज गृहमंत्री अमित शाह के साथ भी मुलाकात करेंगे। ऐसे में यह बैठक कैबिनेट विस्तार को लेकर काफी अहम मानी जा रही है। कहा जा रहा है कि अमित शाह के साथ होने वाली इस बैठक में ही बिहार में होने वाले कैबिनेट विस्तार के अंतिम स्वरूप पर मुहर लग सकती है।
गृह विभाग पर विजय सिन्हा की नजर
दरअसल कैबिनेट विस्तार से पहले एनडीए में खींचतान और सियासी उठापटक जारी है। सूत्रों के अनुसार डिप्टी सीएम का पद जाने के बाद बीजेपी नेता विजय कुमार सिन्हा की नजरें गृह विभाग पर टिकी हुई है। इससे कम में वह किसी भी पद को लेने के लिए राजी नहीं हैं। वहीं, सीएम सम्राट चौधरी और जदयू की भी नजर गृह विभाग पर है। गौरतलब है कि 2025 के चुनाव में जीत के बाद, जब नीतीश कुमार सीएम बने तो बीजेपी ने अपने पास गृह विभाग रख लिया। यह पहला मौका था, जब नीतीश कुमार ने सीएम रहते हुए गृह विभाग अपने पास न रखा हो। वहीं, अब जब बीजेपी का सीएम है, तो जदयू की भी नजरें गृह विभाग पर टिकी हुई हैं।
50-50 फार्मूले पर मंत्रालय का बंटवारा संभव
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सम्राट कैबिनेट में बीजेपी से सीएम सम्राट चौधरी समेत 16 और जदूय से दोनों डिप्टी सीएम समेत 16 विधायक मंत्री बनाए सकते हैं। वहीं, अन्य सहयोगी दलों 4 मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। मिली जानकारी के अनुसार 4 मई को पश्चिम बंगाल समेत अन्य विधानसभा चुनावों का परिणाम सामने आने के बाद 6 मई के आसपास इसका औपचारिक ऐलान हो सकता है।
ये भी पढ़ें- ‘सद्भाव यात्रा’ पर निकलने से पहले निशांत ने लिया पिता नीतीश का आशीर्वाद, यात्रा को लेकर कही ये बात
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

