CM Samrat Choudhary: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कल मंगलवार को एक न्यूज एजेंसी के साथ हुए इंटरव्यू के दौरान बिहार में बाढ़ की स्थिति, बांकीपुर उपचुनाव में मिली हार, आरक्षण समते पूर्व सीएम नीतीश कुमार औऱ लालू यादव के साथ अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बातचीत की।
सीएम सम्राट ने बाढ़ के हालत पर कहा कि, हमने सबसे पहले NDRF और SDRF टीमों की मदद से नदी के किनारे या तलहटी में फंसे लोगों को बाहर निकाला। हमने बाढ़ में फंसे लगभग 20,000 लोगों को निकाला। उन्हें वहां से निकालकर सुरक्षित जगह पर पहुंचाया गया। सीएम ने कहा कि, नेपाल की वजह से हमें हर साल आपदाओं का सामना करना पड़ता है। हम कोसी और गंडक के पूरे इकोसिस्टम को ठीक करने की भी कोशिश कर रहे हैं।
फरक्का बैराट ट्रीटी पर कही ये बात
वहीं, फरक्का बैराज ट्रीटी पर बिहार के सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि, अगर बिहार के लोगों को पीने के लिए पानी चाहिए, अगर उन्हें खेती के लिए पानी चाहिए, और अगर वे इंडस्ट्री को सपोर्ट करना चाहते हैं, तो हमें इसे कभी भी लेने का हक है। हम पानी ज़रूर देंगे। हमारे पड़ोसी देश को पानी देने में कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन हमने अपने राज्य की भलाई की रक्षा पर ज़ोर दिया है। ट्रीटी पर दिसंबर में हुई बातचीत पर उन्होंने कहा कि, हम प्रधानमंत्री से आग्रह करते हैं कि हमारे हितों की रक्षा की जाए और हमने विदेश मंत्री से भी यह आग्रह किया है।
‘2030 से पहले रुक जाएगा बिहार से पलायन’
इस दौरान सीएम सम्राट ने पलायन पर बड़ा देते हुए कहा कि, 2030 से पहले, आप देखेंगे कि बिहार से पलायन रुक जाएगा। बिहार में हमारा इंफ्रास्ट्रक्चर, संस्थान और बच्चों की शिक्षा से लेकर नौकरियों तक सब कुछ बेहतर होगा। बिहार आर्थिक रूप से और ज़्यादा समृद्ध होगा। वहीं, राज्य में लागू शराबबंदी पर मुख्यमंत्री ने कहा कि, नीतीश कुमार ने राज्य में शराब पर रोक लगाकर अपने जीवन का एक ऐतिहासिक फ़ैसला लिया। भले ही हमें (बिहार) लगभग 20,000 करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है, लेकिन यह फ़ैसला बिहार की महिलाओं के समर्थन में था। बिहार की आधी आबादी शराबबंदी का समर्थन करती है और यह समर्थन जारी रहेगा।
5 साल में शुरू होंगी 25 चीनी मिल- सीएम
बिहार में चीनी मिल को लेकर सीएम सम्राट ने कहा कि, अभी तक NDA की सरकार ने 10 चीनी मिल चालू कर दिए हैं। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि, बिहार को बर्बाद कर दिया गया था। वहां से बिहार निकला है। आगे लक्ष्य है कि अगले 5 सालों में ये 25 चीनी मिल बिहार में शुरु होंगे।
नीतीश-लालू को बताया पिता समान
वहीं, जब उनसे पूर्व सीएम और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार से संबंध को लेकर सवाल किया गया तो सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि, मैं पिछले 30 सालों से उनके साथ काम कर रहा हूं। उनसे कभी व्यक्तिगत झगड़े नहीं रहे। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि, मेरे लालू यादव के साथ भी कभी निजी झगड़े नहीं थे। वे मेरे अभिभावक और पिता के समान हैं।
प्रशांत किशोर को बताया बेचारा
वहीं, जब जन सुराज के संस्थापक और बांकीपुर से विधायक प्रशांत किशोर को लेकर सीएम सम्राट चौधरी से सवाल किया गया तो, उन्होंने कहा कि, वे ‘बेचारे’ हैं, उन्हें जो करना है करने दें। मेरी किसी से कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं है। लेकिन हां चिंता की बात यह है कि बांकीपुर की सीट कोई और जीत गया। पार्टी इसपर काम करेगी। वहीं, आरक्षण से जुड़े सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि, लोग कहते हैं कि दलितों का सदियों से शोषण हुआ है। इसलिए, उनके लिए आरक्षण जारी रहना चाहिए।
ये भी पढ़ें- ‘सम्राट चौधरी पिएगा बिहार का सब पानी’, बाढ़ के सवाल पर राबड़ी देवी ने CM पर कसा तंज



