CM Samrat Chaudhary: सीएम सम्राट चौधरी आज शुक्रवार (17 अप्रैल) को सोनपुर स्थित बाबा हरिहर नाथ मंदिर पहुंचे, जहां मंदिर में उन्होंने सपरिवार पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख समृद्धि की कामना की। सीएम सम्राट ने मंदिर के गर्भगृह में लगभग 20 मिनट तक विशेष पूजा संपन्न की। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर मंदिर परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।
कल पटना साबिह गुरुद्वारे में टेका था मत्था
गौरतलब है कि सम्राट चौधरी ने बीते 15 अप्रैल को सीएम पद की शपथ ली थी। मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद से वह लगातार धार्मिक स्थलों का दौरा कर दर्शन व पूजा-अर्चना कर रहे हैं। बता दें कि कल 16 अप्रैल को सीएम ने तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब गुरुद्वारा में मत्था टेककर आशीर्वाद लिया था। वहीं, शपथ से पहले उन्होंने राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की थी।
अखंड हरिकीर्तन और भंडारा का आयोजन
बता दें कि सम्राट चौधरी बिहार में बीजेपी के पहले मुख्यमंत्री हैं। सम्राट चौधरी के सीएम बनने पर उनके समर्थकों में खुशी की लहर देखते ही बन रही है। उनके सीएम बनने पर समर्थको द्वारा राजवंशी नगर स्थित एक मंदिर में तीन दिवसीय अखंड हरिकीर्तन एवं विशाल महाभंडारा का आयोजन किया गया है। समर्थकों ने कहा कि, उन्होंने मन्नत मांगी थी कि सम्राट चौधरी प्रदेश के सीएम बने। मन्नत पूरी होने पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
लगातर बैठकें कर रहे हैं सीएम सम्राट
सीएम पद संभालने के बाद से सीएम सम्राट चौधरी का एक्शन अवतार देखने को मिल रहा है। शपथ ग्रहण समारोह के बाद सीएम सम्राट चौधरी तुरंत सचिवालय पहुंचे और मुख्यमंत्री कार्यालय में विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। इसके बाद से वह लगातार राज्य के बड़े अधिकारियों के साथ बैठक कर सरकार के कामकाज को तेज गती देने और लंबित योजनाओं की समीक्षा कर उनपर अमल लाने का काम कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें- CM बनते ही वायरल हुए सम्राट चौधरी! जनता दरबार में मुस्लिम टोपी पहनने से किया इंकार
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

