पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने रविवार को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि उनकी सरकार छह महीने के भीतर ‘लव जिहाद’ और ‘लैंड जिहाद’ के खिलाफ कड़े कानून लाएगी. साथ ही इस अवधि में राज्य में समान नागरिक संहिता भी लागू की जाएगी. विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अध्यक्ष अशोक सिंघल की जन्म शताब्दी के मौके पर कोलकाता एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, उन्होंने कहा कि राज्य में भाजपा सरकार संविधान के अनुसार काम करेगी.

विश्व हिंदू परिषद (VHP) के एक कार्यक्रम में बंगाल की मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि 1,000 करोड़ रुपये की लागत से दो साल में धार्मिक पर्यटन सर्किट बनाया जाएगा.

पश्चिम बंगाल की भाजपा सरकार समान नागरिक संहिता लागू करने के बाद “लव जिहाद”, “लैंड जिहाद” और धर्म परिवर्तन के खिलाफ सख्त कानून लाएगी. मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने रविवार को कहा कि बंगाल यूसीसी लागू करने के मामले में उत्तराखंड और गुजरात का अनुसरण करेगा.

विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अध्यक्ष अशोक सिंघल की जन्मशती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय संस्कृति, सनातन परंपराओं, मंदिरों, मठों और विरासत पर किसी तरह का हमला बर्दाश्त नहीं किया जाए. उनकी सरकार संविधान के अनुसार काम करेगी और भारतीय संस्कृति या पूजा-स्थलों पर कोई हमला नहीं होने देगी.

शुभेंदु ने कहा कि राज्य सरकार ने यूसीसी के मसौदे की समीक्षा के लिए सुप्रीम कोर्ट की पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में पहले ही उच्चस्तरीय समिति गठित की है. यह समिति राज्य के लिए यूसीसी के प्रस्तावित ड्राफ्ट विधेयक की जांच करेगी. प्रस्तावित कानून का उद्देश्य पश्चिम बंगाल में अलग-अलग समुदायों के लिए शादी, तलाक, विरासत और गोद लेने जैसे मामलों में नागरिक नियमों को एक जैसा बनाना है.

पश्चिम बंगाल के CM शुभेंदु अधिकारी ने छह महीने में UCC लागू करने का ऐलान किया है. इसके बाद लव जिहाद, लैंड जिहाद और धर्म परिवर्तन पर सख्त कानून लाने की बात कही.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m