यूक्रेन के सुमी में रूस ने एक बड़े फार्मा प्लांट पर ड्रोन से हमला किया है. इस हमले में एक शख्स की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं. सूमी शहर में भारतीय कारोबारी राजीव गुप्ता की दवा बनाने वाली फैक्ट्री का ज्यादातर हिस्सा तबाह हो गया. शुरुआती अनुमान के मुताबिक, कंपनी को कम से कम 400 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है. राहत और बचाव कार्य के दौरान सामने आए आंकड़ों के अनुसार, मृतकों और घायलों की संख्या आगे बदल सकती है.
ये फार्मा प्लांट कुसुम ग्रुप का है. कुसुम ग्रुप खुद को भारतीय जड़ों वाली यूक्रेनी कंपनी बताता है. इस हमले की वजह से प्लांट में भयंकर आग लग गई, जिससे फैक्ट्री को काफी नुकसान पहुंचा है.
रूस ने यूक्रेन में भारतीय दवा कंपनी कुसुम ग्रुप के फार्मा प्लांट पर ड्रोन हमला किया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई इस हमले से प्लांट को भारी नुकसान हुआ है. फैक्ट्री की मुख्य इमारत का बड़ा हिस्सा तबाह हो गया है. शुरुआती अनुमान के मुताबिक, कंपनी को कम से कम 400 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है.
हमले के बाद फैक्ट्री वाले इलाके से धुएं का बड़ा गुबार उठता दिखाई दिया. अधिकारियों ने बताया कि मृतकों और घायलों की संख्या आगे बदल सकती है. इस हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए. यह फैक्ट्री रूस की सीमा से करीब 23 किलोमीटर दूर है.
कुसुम ग्रुप के इस प्लांट को रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान भी लगातार संचालित किया जाता रहा था. अब हुए हमले के बाद कंपनी को बड़े नुकसान का सामना करना पड़ा है.
कुसुम ग्रुप ने 1994 में यूक्रेन में भारतीय दवाओं के वितरक के तौर पर अपना कारोबार शुरू किया था. फिलहाल समूह का संचालन भारतीय नागरिक राजीव गुप्ता करते हैं. 2002 में कंपनी ने दूसरी कंपनियों के उत्पादों का वितरण बंद कर अपने ब्रांड की दवाओं की मार्केटिंग शुरू की. इसके बाद समूह ने दवा निर्माण के क्षेत्र में कदम रखा.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

