अमृतसर. अमृतसर से बड़ी खबर सामने आई है, जिसमें मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा पर जा रही बस पर दो अज्ञात लोगों ने हमला किया है. हमलावरों ने बस में सवार श्रद्धालुओं को बेसबैट के साथ मारने की कोशिश की. इस दौरान उन्होंने एक दिव्यांग श्रद्धालु को बस से धक्का मारकर गिरा भी दिया, जिसके बाद बस में श्रद्धालुओं के बीच दहशत का माहौल बन गया.बस में बैठे सभी यात्री डर गए कि अचानक यह क्या हो रहा है.अच्छी बात यह है कि इस मामले में पुलिस ने एक्शन लेते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
श्रद्धालुओं के लेकर वाघा बॉर्डर जा रही थी बस
जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा की बस श्रद्धालुओं को लेकर वाघा बॉर्डर जा रही थी. इस बस में 45 श्रद्धालु थे, जिसमें से 80 फीसदी महिलाएं थी और 20 फीसदी पुरुष थे. घरिंडा इलाके में 2 युवक अपनी गाड़ी में आए और उन्होंने अपनी गाड़ी के बीच रास्ते में बस के सामने लाकर खड़ा कर दिया.
बस के रुकने के बाद दोनों हमलावर बाहर निकले और बेसबैट लेकर बस में चढ़ गए. इसके बाद उन्होंने बस में बैठे श्रद्धालुओं के साथ मारपीट की और उन्हें डराया-धमकाया भी. इसके बाद उन्होंने एक श्रद्धालु को बस से धक्का मारकर नीचे गिरा दिया, जिस कारण सभी श्रद्धालु डर गए.
इस मामले में पुलिस ने शिकायत के बाद केस दर्ज कर लिया है. पुलिस ने मामले की जांच करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अब सीसीटीवी खंगाल रही है.पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
- गाड़ी खरीदते वक्त टायर पर गौर किया? कोई कंपनी ट्यूब तो कोई ट्यूबलेस टायर क्यों देती है
- जेब में रखी पोटाश फटने से किशोर झुलसाः बाइक पर पटाखे ले जाते समय हुआ हादसा, साथी भी घायल
- धनतेरस के दिन 8 साल की बच्ची से दरिंदगी के बाद हत्या, पिता के साथी ने किया घिनौना काम
- धनतेरस पर मारुति की रिकॉर्ड तोड़ बिक्री: एक ही दिन में डिलीवर हुईं 30,000 गाड़ियां, बलेनो और ब्रेजा का दबदबा
- भाजपा सरकार के मंत्री जी साफ कर दें कि… ‘मिड-डे मील’ के खाने को लेकर अखिलेश ने उठाए सवाल, कही 3 करोड़ जनता के हक छिनने की बात

