हेमंत शर्मा, इंदौर। शिक्षक दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज शिक्षकों से वन-टू-वन संवाद करेंगे।मुख्यमंत्री शासकीय शिक्षकों और शिक्षा विभाग के अधिकारियों से सीधे बातचीत कर शिक्षा व्यवस्था और विद्यार्थियों के भविष्य को लेकर चर्चा करेंगे। सांदीपनि शासकीय अहिल्या आश्रम माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिक्षकों से संवाद करेंगे। खास तौर पर युवा पीढ़ी और नई सोच को समझने वाले शिक्षकों से मुख्यमंत्री उनके अनुभव और विचार जानेंगे।
READ MORE: शिक्षक दिवस विशेष: बीमारी ने छीनी आंखों की रोशनी, हौसले से बच्चों का भविष्य रोशन कर रहे शिक्षक गोपाल दत्ता
मुख्यमंत्री का फोकस इस बात पर रहेगा कि बच्चों को बेहतर शिक्षा के साथ संस्कार, धर्म-संस्कृति, देशप्रेम और सामाजिक जिम्मेदारी से कैसे जोड़ा जाए। शिक्षकों को विद्यार्थियों का भविष्य तैयार करने के लिए मुख्यमंत्री गुरु मंत्र भी देंगे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री शिक्षकों से वन-टू-वन संवाद करेंगे और शिक्षा से जुड़े उनके सुझाव भी जानेंगे।
READ MORE: बसपा की पूर्व नपा अध्यक्ष की पोस्ट से बवाल: कुत्ते को श्रीकृष्ण के रूप में दर्शाने पर आक्रोश, विरोध के बाद मांगी माफी
इसके साथ ही मुख्यमंत्री स्कूली बच्चों से भी बातचीत करेंगे, उनके साथ समय बिताएंगे और बच्चों के साथ सेल्फी भी लेंगे। शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री का संदेश साफ है— शिक्षक सिर्फ बच्चों को पढ़ाते नहीं, बल्कि उनके व्यक्तित्व और भविष्य का निर्माण भी करते हैं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



