तमिलनाडु के CM जोसेफ विजय के सोमवार को विधानसभा में किये ऐलान के साथ ही चेन्नई में दूसरे एयपोर्ट बनने का सपना फिलहाल ठंडे बस्ते में चला गया. लेकिन इसके विपरीत चेन्नई से लगभग 70 किलोमीटर दूर परंदूर में प्रस्तावित नए ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट प्रोजेक्ट को रद्द किए जाने के फैसले ने राज्य की राजनीति में नई गर्माहट ला दी है. CM जोसेफ विजय शुरू से ही इस परियोजना के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे स्थानीय लोगों और किसानों के समर्थन में रहे हैं.
तमिलनाडु के CM विजय ने एक बड़ा फैसला लेकर परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट को रद्द कर दिया है. TVK और विपक्षी पार्टी DMK के बीच टकराव का नया मुद्दा बन गया है.
CM विजय ने विधानसभा में अपनी बात रखते हुए कहा कि मीनमबक्कम हवाई अड्डा वर्तमान में यात्रियों को संभालने की क्षमता रखता है इसलिए शहर की जरूरतों के हिसाब से औद्योगिक विकास और कार्गो परिवहन के मद्देनजर नए हवाई अड्डे की अभी कोई आवश्यक्ता नहीं है.
उन्होंने कहा कि सके लिए ऐसी जगह चुनी जानी चाहिए जहां कृषि भूमि और रिहायशी इलाकों पर न्यूनतम असर पड़े. वहीं दूसरी ओर आम जनता को राहत देते हुए मुफ़्त रसोई गैस और मुफ्त बस यात्रा के विस्तार जैसी बड़ी जनकल्याणकारी योजनाओं का ऐलान किया.

परंदूर में प्रस्तावित इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के विरोध में पर्यावरण संबंधी चिंताओं और बहुफसली उपजाऊ कृषि भूमि के नुकसान का हवाला दिया गया था. विधानसभा चुनाव से पहले भी उन्होंने इस परियोजना के खिलाफ जोरदार अभियान चलाया था, जिसके बाद उनकी पार्टी सत्ता में आई.
परियोजना को रद करने की घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री विजय ने कहा कि हम परंदूर हवाई अड्डे की योजना को वापस ले रहे हैं. इसके बाद डीएमके ने विजय सरकार को चुनौती दी है कि वह पिछली सरकार के कार्यकाल में शुरू की गई इस परियोजना की सीधे फाइलें खोलकर सार्वजनिक करें.
DMK ने आगे कहा कि अगर वे एक हफ्ते में ऐसा नहीं करते हैं, तो विपक्ष विशेषाधिकार प्रस्ताव लाने पर विचार करेगा ताकि यह दिखाया जा सके कि मुख्यमंत्री ने विधानसभा में गलत जानकारी दी थी.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

