CM जोसेफ विजय ने सोमवार को उनपर विधायकों की खरीद-फरोख्त का विपक्षी पार्टियों द्वारा लगाए गए आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि दोनों द्रविड़ पार्टियों ने गुप्त रूप से खुद ही सरकार बना कर तमिलनाडु को फिर से लूटने की योजना बना रहे थे. मुख्यमंत्री बनने के बाद विजय अपनी पहली रैली को संबोधित कर रहे थे. CM जोसेफ ने कहा कि मेरी सरकार बिल्कुल एक आम आदमी की सरकार है और इस सरकार को बनने से रोकने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने खूब कोशिश कर रहे है.

उन्होंने कहा कि जितना अधिक द्रमुक टीवीके की आलोचना करेगी, उनके लिए उतना ही फायदेमंद होगा. DMK हमेशा TVK को आलोचना करती रही है.

तमिलनाडु के CM जोसेफ ने अपने एक रैली के दौरान DMK और AIADMK पर खूब बरसें. विपक्षी पार्टियों द्वारा विधायकों की खरीद-फरोख्त के खुद पर लगे आरोपों को दरकिनार करते हुए कहा की DMK और AIADMK ने गुपचुप तारीके से लूट मचाने के लिए सरकार बनाने की कोशिश कर रहे हैं. 10 मई को CM बनने के बाद पहली बार जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जो लोग TVK की जितनी ज्यादा बुराई करेंगे उनको उतना ही ज्यादा फायदा मिलेगा.

CM जोसेफ ने आगे कहा कि जनता ने मुझे चुनकर मुख्यमंत्री नहीं, बल्कि प्रथम सेवक बनाया है. DMK की हार का कारण खुद डीएमके की परिवार की राजनीति बनी. DMK और AIADMK लगातार TVK को सरकार बनाने से रोकने का प्रयास किया क्योंकि दोनों दल जानते थे कि अगर टीवीके सरकार बना लेगी तो उनका काम यानी लूट और भ्रष्टाचार खत्म हो जाएगा. मुख्यमंत्री जोसेफ ने आगे कहा कि DMK एक “बुरी ताकत” है और AIADMK एक “खत्म हो चुकी ताकत”.

उन्होंने रैली को संबोधित करते हुए आगे कहा कि, मैंने आपलोग को पहले ही कहा था की TVK का अगर किसी से मुकाबला है तो सिर्फ DMK से, बाकि लोग तो कोई मायने ही नहीं रखते है. लोग मुझे पेरम्बू का विधायक बोलते है पर सच है कि मेरे लिए तिरुचिरापल्ली के लोग बहुत करीब हैं.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m