तमिलनाडु में CM थलापति विजय की सरकार ने CJP प्रोटेस्ट को लेकर बड़ा U-टर्न लिया है. 14 अगस्त को सभी यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार को एक आदेश भेजा गया था. इसमें स्कूल और कॉलेज के छात्रों को राजनीतिक प्रदर्शनों में शामिल होने से रोकने के लिए जरूरी कदम उठाने को कहा गया था. अब सरकार उस आदेश को आज बुधवार यानी 19 अगस्त को वापस लेते हुए छात्रों को राजनीतिक प्रदर्शनों से दूर रखने वाला यह निर्देश वापस ले लिया है.
तमिलनाडु की विजय सरकार ने छात्रों को CJP और लेफ्ट पार्टियों के प्रदर्शनों में शामिल होने से रोकने वाला आदेश वापस ले लिया है. जिसमें राज्य के छात्रों को किसी भी प्रदर्शन में भाग लेने से मना किया गया था.
तमिलनाडु सरकार ने छात्रों को कॉकरोच जनता पार्टी और लेफ्ट पार्टियों के प्रदर्शनों में शामिल होने से रोकने वाला आदेश वापस ले लिया है. विजय सरकार ने कॉलेज शिक्षा निदेशालय ओर से सभी स्कूलों, कॉलेजों और पुलिस को आदेश भेजकर कहा गया था कि वे छात्रों को ‘तमिलनाडु कॉकरोच जनता पार्टी (CJP)’ और वामपंथी दलों द्वारा आयोजित आंदोलन में शामिल होने से रोकें.
स्कूल और कॉलेज के छात्रों को राजनीतिक प्रदर्शनों से दूर रखने के निर्देश को कॉकरोच जनता पार्टी ने गैर-संवैधानिक बताते हुए विरोध किया था.
इस आदेश का BJP नेताओं ने स्वागत कर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए BJP नेता विनोज़ पी. सेल्वम ने वामपंथी संगठनों और CJP को “अराजकता फैलाने वाले” (Agents of Chaos) बताया. कहा कि इनके नेता छात्रों को गुमराह करते हैं और उन्हें नतीजों का सामना करने के लिए अकेला छोड़कर खुद अपने घरों को लौट जाते हैं.
सबसे बड़ी ताज्जुब की बात तो यह है कि TVK को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलने पर कांग्रेस और वामपंथी दलों ने सरकार गठन के लिए समर्थन दिया है, और वामपंथी दल से किसी ने कोई भी मंत्री पद भी नहीं लिया है.
हालांकि, अंततः यहीं कहना है कि तमिलनाडु सरकार ने स्कूल-कॉलेज के छात्रों-युवाओं को वामपंथी दलों और कॉकरोच जनता पार्टी की ओर से आयोजित विरोध प्रदर्शनों और आंदोलनों में शामिल होने से रोकने के लिए जारी किया गया आदेश आज 19 अगस्त 2026 से वापस ले लिया है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


