लखनऊ। सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने एक्स हैंडल पर ट्वीट कर पीएम मोदी का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश के अन्नदाता किसान के जीवन में सम्मान, सुरक्षा और समृद्धि के नए अध्याय जुड़े हैं। अन्नदाता बंधुओं के उत्कर्ष को समर्पित ये गौरवशाली 12 वर्ष ‘किसान समृद्धि से राष्ट्र समृद्धि’ की ऐतिहासिक यात्रा के साक्षी हैं।
डिजिटल प्लेटफॉर्मों ने किसानों को नए अवसर
सीएम योगी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि ‘बीज से बाजार’ तक किसान को केंद्र में रखकर बनाई गई नीतियों ने कृषि को नई शक्ति और किसानों को नया आत्मविश्वास प्रदान किया है। पीएम-किसान सम्मान निधि ने आर्थिक संबल दिया, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना ने सुरक्षा का भरोसा जगाया, पीएम-कुसुम ने ऊर्जा आत्मनिर्भरता का मार्ग प्रशस्त किया और ई-नाम जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्मों ने किसानों को नए अवसरों और बाजारों से जोड़ा है।
READ MORE:55 हजार में बेच दिया ईमान… डिप्टी सीएमओ डॉ. श्रीनिवास यादव रिश्वत लेते गिरफ्तार, डायग्नोस्टिक सेंटर के रजिस्ट्रेशन के लिए मांगी थी घूस
सीएम योगी ने आगे कहा कि अन्नदाता की आय बढ़ाने, कृषि को लाभकारी बनाने और गांवों की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में लिए गए निर्णयों ने करोड़ों किसानों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। बीते 12 वर्षों में देश के अन्नदाता किसान के जीवन में सम्मान, सुरक्षा और समृद्धि के नए अध्याय जुड़े हैं। अन्नदाता बंधुओं के उत्कर्ष को समर्पित ये गौरवशाली 12 वर्ष ‘किसान समृद्धि से राष्ट्र समृद्धि’ की ऐतिहासिक यात्रा के साक्षी हैं। राष्ट्रसेवा को समर्पित आपकी यह अविराम साधना भारत की प्रगति, प्रतिष्ठा और पराक्रम की नई गाथाएं लिखती रहे, यही मंगलकामना है।

