इटावा। जनपद के स्वास्थ्य विभाग में उस समय हड़कंप मच गया जब विजिलेंस टीम ने सीएमओ कार्यालय से डिप्टी सीएमओ एवं नोडल अधिकारी डॉ. श्रीनिवास यादव को कथित रूप से रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

55 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

बताया जा रहा है कि अल्ट्रासाउंड सेंटर का रजिस्ट्रेशन जारी करने के नाम पर लाखों रुपये की रिश्वत मांगी गई थी। शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस टीम ने जाल बिछाकर कार्रवाई की और आरोपी अधिकारी को 55 हजार धनराशि लेते समय पकड़ लिया। इस कार्रवाई के बाद स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई है और पूरे जिले में मामले की चर्चा हो रही है।

READ MORE:मदद के चक्कर में चली गई जान… घायल की मदद करने पहुंचे लोगों को कार ने रौंदा, 2 सगे भाइयों समेत 5 की मौत

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी होने के बाद दो लाख 50 हजार रिश्वत लेने के बाद 55 हजार की रिश्वत लेते हुए रेंज हाथ दबोच लिया । विजिलेंस की टीम आरोपी अधिकारी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है तथा मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई सिविल लाइन थाने में की जा रही है।