गोंडा। जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां गोंडा-लखनऊ हाईवे पर देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में पांच लोगों की तड़प-तड़पकर मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से इलाके में कोहराम मच गया है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
डंपर ने बाइक सवार को मारी टक्कर
यह पूरा मामला जिले के करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र का है। जहां देर रात गोंडा-लखनऊ हाईवे पर नारायणपुर मोड़ के पास काम खत्म कर लौट रहे संजय तिवारी को पीछे से आ रहे एक डंपर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी खतरनाक थी वो बाइक समेत सड़क किनारे एक गड्ढे में गिर गए और मदद के लिए गुहार लगाने लगे।
READ MORE: बहराइच में भीषण सड़क हादसा: दो कारों की आमने-सामने टक्कर,दो लोगों की थम गई सांसें
घायल को बचाने के चक्कर में गई जान
इसी दौरान सनी सिंह नाम का युवक मौके पर पहुंचा और रास्ते से गुजर रहे 5-6 लोगों की मदद से घायल संजय तिवारी को सड़क के एक किनारे से उठाकर दूसरी तरफ ले जाने लगे रहे थे ताकि एंबुलेंस बुलाकर उन्हें अस्पताल पहुंचाया जा सके। तभी करनैलगंज की ओर से लखनऊ जा रही एक एक्सयूवी ने सभी को रौंद दिया। जिससे सभी गंभीर रूप से घायल हो गए और 2 सगे भाइयों समेत 5 की मौत हो गई।
READ MORE: फायरमैन बना देवदूत… 100 फीट गहरे कुएं में गिरी महिला को निकाला, 3 घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन
छानबीन में जुटी पुलिस
आस-पास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। कर्नलगंज कोतवाली पुलिस ने एक्सयूवी गाड़ी खरीदने वाले कार मलिक शोएब और ड्राइवर आबिद को हिरासत में ले लिया है। उनसे पूछताछ जारी है।

