लखनऊ. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवाओं से मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने की अपील की है. उन्होंने ने एक्स पर लिखा कि ‘भारत युगों से लोकतांत्रिक मूल्यों का संरक्षक रहा है. भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अपने लोकतांत्रिक विरासत को और सुदृढ़ करने का महत्वपूर्ण प्रयास है. मृतक, स्थायी रूप से स्थानांतरित और डुप्लीकेट प्रविष्टियों का नियमानुसार सत्यापन आवश्यक है.’

सीएम ने आगे लिखा कि ‘सभी जागरूक मतदाता ध्यान रखें कि मतदाता सूची में अवैध रूप से दर्ज अपात्र नामों की पहचान कर उन्हें नियमानुसार हटाना भारत की सुरक्षा, एकता और अखंडता के लिए अनिवार्य है. मेरी अपील है कि 18 वर्ष की आयु पूरी कर रहे प्रत्येक युवा साथी अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य जुड़वाएं. आइए, शुद्ध, सशक्त और पारदर्शी मतदाता सूची के निर्माण में सहभागी बनें.’

इसे भी पढ़ें : ‘योगी की पाती’ में पितृ पक्ष का संदेश, बोले- स्वच्छता अपनाएं और जलभराव न होने दें