गोरखपुर। सीएम योगी आदित्यनाथ सोमवार को तीन दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचे। जहां, उन्होंने गोरखनाथ मंदिर बाबा गोरखनाथ का आशीर्वाद लिया। साथ ही महंत अवैद्यनाथ की समाधि पर पूजा अर्चना की। सीएम योगी गोरखनाथ मंदिर में ही रात्रि विश्राम करेंगे और अपने दौरे के दूसरे दिन सुबह पूजा अर्चना के साथ-साथ गौ सेवा करेंगे। उसके बाद जनता दर्शन कार्यक्रम लगाएंगे।
दोपहर बाद CM योगी पहुंचेंगे चिलुआताल
जनता दरबार लगाने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। सीएम पर्यटन विकास, उद्योग एवं आवास से जुड़ी करीब 300 करोड़ से अधिक के विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। उसके बाद सीएम कुशीनगर जिले के तमकुहीराज विधानसभा जाएंगे। वहां काम निपटाने के बाद योगी शाम 4 बजे चिलुआताल पहुंचेंगे और चिलुआताल घाट के पर्यटन विकास और सौंदर्यीकरण का लोकार्पण करेंगे।
READ MORE: ‘दोस्ती की आड़ में छुरेबाजी स्वीकार्य नहीं…’, CM योगी का बड़ा बयान, कहा- विश्वासघात का धंधा यूपी में नहीं चलेगा
बता दें कि जनता दर्शन (CM Yogi Janta Darshan) में जाने के लिए किसी विशेष प्रकार के रजिस्ट्रेशन की आवश्यकता नहीं होती है. जनता दरबार में कोई भी नागरिक सीधे पहुंच सकता है और अपनी शिकायत या समस्या मुख्यमंत्री और अन्य अधिकारियों बता सकता है. हालांकि, यह सलाह दी जाती है कि लोग अपनी समस्याओं को जनसुनवाई पोर्टल (https://jansunwai.up.nic.in) पर पहले से ही ऑनलाइन दर्ज करें.
इससे उनकी शिकायत को पहले से रिकॉर्ड में लाया जा सकता है और जनता दरबार (CM Yogi Janta Darshan) में चर्चा के दौरान उसे प्राथमिकता से देखा जा सकता है. जनता दरबार के समय या स्थान में परिवर्तन हो सकता है, इसलिए किसी भी आधिकारिक सूचना के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की वेबसाइट या जनसुनवाई पोर्टल देखा जा सकता है.

