बिजनौर। सीएम योगी आदित्यनाथ ने बिजनौर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए बेहद आक्रामक और भावुक रूप में नजर आए। इस दौरान उन्होंने गौ माता को लेकर भी बड़ा बयान दिया और कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा। साथ हीसीएम ने हाल में गाजियाबाद में हुई एक घटना का जिक्र करते हुए ‘दोस्ती के नाम पर धोखेबाजी’ करने वालों को खुली चेतावनी दी।
दोस्ती की आड़ में छुरेबाजी नहीं चलेगी
सीएम योगी आदित्यनाथ ने हाल में ही में गाजियाबाद में हुई सूर्या हत्याकांड का जिक्र करते हुए ‘दोस्ती के नाम पर धोखेबाजी’ करने वालों को खुली चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि दोस्ती की आड़ में छुरेबाजी और विश्वासघात का धंधा अब उत्तर प्रदेश में कतई नहीं चलेगा। अगर कोई अपनी नालायक औलाद को समझा नहीं पा रहा है, तो समझो कि वो गलती कर रहा है। हम सबको ध्यान में रखना होगा कि अहिंसा और करुणा मानवता के भूषण हैं किंतु शस्त्र उठाना होगा अगर सामने खर दूषण हैं।
READ MORE: ‘PDA की ताकत से घबराई भाजपा…’,सांसद वीरेंद्र सिंह ने बोला हमला, कहा- सरकार समाज और आस्था को बांटने की राजनीति कर रही
गाय हमारी आदिकाल से माता
सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोवंश की सुरक्षा और गाय को लेकर राजनीति करने वालों पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि गाय हमारी आस्था का केंद्र है और इसके साथ खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। गोमाता तो स्वघोषित ‘राष्ट्रमाता’ हैं, किसी को घोषित करने की आवश्यकता नहीं है। जो लोग गाय को महज एक साधारण ‘पशु’ कहते हैं, उनकी बुद्धि पूरी तरह भ्रष्ट हो चुकी है। हमने आदिकाल से गौ और गंगा को अपनी माता माना है।

