अशोक कुमार जायसवाल, चंदौली। समाजवादी पार्टी के सांसद वीरेंद्र सिंह ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि भाजपा समाज और आस्था को बांटने की राजनीति कर रही है। उनके बयान के बाद जिले की सियासत में नई बहस छिड़ गई है।

भगवान को भी बांटने की कोशिश

सांसद वीरेंद्र सिंह ने कहा कि कुछ लोग भगवान को छप्पन भोग और महंगे जेवर अर्पित करते हैं, जबकि गरीबों के भगवान भोलेनाथ को भांग, धतूरा और मदार चढ़ाया जाता है। उन्होंने कहा कि आस्था और देवताओं के नाम पर समाज में विभाजन पैदा करने की कोशिश की जा रही है, जो देश और समाज के लिए उचित नहीं है।

READ MORE: ‘BJP ने पूरे प्रदेश में गुंडों को संरक्षण दे रखा…’, गार्गी पटेल प्रकरण पर सपा प्रदेश अध्यक्ष का हमला, कहा- इनके कथनी और करनी में अंतर

भाजपा नेताओं को बताया “ढपोरसँखी”

उन्होंने भाजपा नेताओं को “ढपोरसँखी” बताते हुए कहा कि जो लोग भगवान को भी बांटने का प्रयास कर सकते हैं, वे समाज को बांटने से भी पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा लगातार धार्मिक और जातीय भावनाओं को भड़काकर राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रही है।

READ MORE: पाकिस्तान से विस्थापित परिवारों को बड़ी सौगात, CM योगी ने दिए भूमि मालिकाना हक, लाभार्थियों ने जताया आभार

महंगाई पर केंद्र सरकार को घेरा

महंगाई के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरते हुए सांसद ने कहा कि पेट्रोल, डीजल और एलपीजी गैस के बढ़ते दामों ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। सरकार महंगाई पर नियंत्रण करने में पूरी तरह विफल साबित हुई है और जनता लगातार आर्थिक बोझ झेल रही है।

पीडीए की ताकत से घबराई भाजपा

वीरेंद्र सिंह ने दावा किया कि पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) की बढ़ती ताकत से भाजपा घबराई हुई है। इसी कारण वह समाज में विभाजन और जातीय संघर्ष की राजनीति को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने कहा कि जनता अब इन मुद्दों को समझ रही है और आने वाले समय में इसका जवाब लोकतांत्रिक तरीके से देगी सांसद के इस बयान के बाद जिले की राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है और विभिन्न दलों के नेताओं की प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगी हैं।