फिरोजाबाद। सीएम योगी आदित्यनाथ ने जिले में 658 करोड़ से अधिक लागत की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष, विशेषकर समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला। मुख्यमंत्री ने कहा कि समाजवादी पार्टी के एजेंडे में विकास नहीं, बल्कि समाज को बांटना, गुंडागर्दी को बढ़ावा देना और विकास कार्यों में बाधा डालना शामिल रहा है।
सीएम योगी ने विपक्ष पर बोला हमला
सीएम योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस, सपा और बसपा के लोग अंधेरे में रहने के आदी थे क्योंकि अंधेरे में ही इनकी डकैती कुशलतापूर्वक पड़ जाती थी। 2017 से पहले प्रदेश में हर जिले का एक चिन्हित माफिया हुआ करता था, जो गरीबों की जमीनों पर कब्जा करता था और व्यापारियों से वसूली करता था। उन्होंने दावा किया कि आज उत्तर प्रदेश माफिया, गुंडागर्दी और उपद्रव से मुक्त होकर विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है।
READ MORE: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने सीएम योगी के इस कदम को सराहा, कहा- मुख्यमंत्री का निर्णय सराहनीय
पहले “वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया” की स्थिति थी
सीएम योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा कि डबल इंजन सरकार “वन डिस्ट्रिक्ट वन मेडिकल कॉलेज” और “वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट/कुजीन” जैसी योजनाएं दे रही है, जबकि पहले “वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया” की स्थिति थी। उन्होंने कानून-व्यवस्था, बिजली आपूर्ति और धार्मिक आयोजनों को लेकर भी पूर्ववर्ती सरकारों की आलोचना की। साथ ही यह भी कहा कि नीयत जब साफ होती है तो नीति और नियंता अपने आप मार्ग प्रशस्त करते हैं, यही डबल इंजन सरकार की पहचान है।

