IND vs NZ Final. टी20 वर्ल्ड कप 2026 के आगाज से पहले भारतीय शेरों ने जो हुंकार भरी थी, उसे नरेंद्र मोदी स्टेडियम की गूंज के बीच हकीकत में बदल दिया है. फाइनल के हाई-वोल्टेज मुकाबले में न्यूजीलैंड को 63 रनों से धूल चटाकर सूर्यकुमार यादव की टीम ने वो कर दिखाया जो आज तक क्रिकेट जगत में कोई नहीं कर सका. इस ऐतिहासिक जीते के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्रिकेट टीम भारत वासियों को बधाई दी है.
सीएम ने एक्स पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा है कि ‘जयतु भारतम्! आज फिर आसमान ‘तिरंगा’ हो गया, 145 करोड़ भारत वासियों को हार्दिक बधाई. विश्व विजेता भारतीय क्रिकेट टीम का हृदयतल से अभिनंदन.’
इसे भी पढ़ें : मातृशक्ति के सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन का नव-अध्याय लिखता ‘नया उत्तर प्रदेश’
टी20 विश्व कप 2026 के आगाज से पहले टीम इंडिया की तरफ से एक स्लोगन दिया गया था कि हिस्ट्री रिपीट करेंगे, हिस्ट्री डिफीट करेंगे. ये स्लोगन भारतीय शेरों ने सच कर दिखाया है. टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल जीतकर टीम इंडिया ने हिस्ट्री रिपीट कर दी और हिस्ट्री डिफीट भी कर दी. अब भारतीय टीम बैक टू बैक खिताब जीतने वाली दुनिया की पहली टीम बन चुकी है. इस तरह उसने हिस्ट्री रिपीट की और अपने घर में खिताब नहीं जीतने का तिलिस्म तोड़कर जीतकर हिस्ट्री डिफीट कर दी. नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों के बड़े अंतर से हराया और खिताब की हैट्रिक लगा दी. टीम इंडिया ने चैंपियन बनकर एक-दो नहीं बल्कि पूरे तीन वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए हैं.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

