लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इन्वेस्ट यूपी से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निवेश और रोजगार बढ़ाने के लिए प्रभावी कार्ययोजना पर जोर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के हर जनपद में निवेश पहुंचे और जनपदों की प्रति व्यक्ति आय बढ़ाने पर विशेष ध्यान केंद्रित किया जाए।
लैंड बैंक बढ़ाने पर दिया विशेष जोर
बैठक में बताया गया कि GBC 5.0 के माध्यम से 7 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव धरातल पर उतरने के लिए तैयार हैं। सीएम योगी ने कहा कि यदि निवेशकों की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण किया जाएगा तो वे उत्तर प्रदेश के लिए “ब्रांड एंबेसडर” की तरह कार्य करेंगे। उन्होंने प्रदेश में लैंड बैंक बढ़ाने पर भी विशेष जोर दिया।
READ MORE: कश्मीर में जाकर विशाल से हमजा बने युवक की घर वापसी, मंदिर में किया गया शुद्धिकरण
निवेशकों को भी प्रोत्साहन मिले
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि निवेश पर दिए जाने वाले इंसेंटिव्स को कार्यक्रम के रूप में आयोजित कर निवेशकों का सम्मान किया जाए, जिससे उनका मनोबल बढ़े और अन्य निवेशकों को भी प्रोत्साहन मिले। उन्होंने अगस्त में प्रस्तावित Singapore और Japan बिजनेस मिशन ट्रिप को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के निर्देश भी दिए।
READ MORE: नैनीताल में भीषण सड़क हादसा: पर्यटकों की कार गहरी खाई में समाई, यूपी के 5 लोगों की मौत
बैठक के दौरान इन्वेस्ट यूपी के अधिकारियों ने LEADS 2025 रैंकिंग में उत्तर प्रदेश को मिले “Exemplar Award” को मुख्यमंत्री को समर्पित किया, जिस पर सीएम ने अधिकारियों को बधाई दी।

