लखनऊ. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लखनऊ में मीडिया प्रतिनिधियों से संवाद किया. इस अवसर पर सीएम योगी ने डबल इंजन सरकार के सेवा, सुरक्षा, सुशासन और विकास के संकल्प से प्रेरित जनकल्याणकारी कार्यों, ऐतिहासिक उपलब्धियों और उत्तर प्रदेश में हुए व्यापक सकारात्मक परिवर्तन की विकास यात्रा को मीडिया के समक्ष प्रस्तुत किया.

योगी ने कहा कि सम-विषम परिस्थितियों में जब भी प्रधानमंत्री ने आह्वान किया है, पूरा देश उनके साथ खड़ा हुआ है. यही मजबूत नेतृत्व की पहचान होती है. पीएम के मार्गदर्शन में प्रदेश को UP Defence Industrial Corridor मिला है. 35 हजार करोड़ से ज्यादा के निवेश प्रस्ताव भी हमें प्राप्त हुए हैं. देश की सुरक्षा को सशक्त बनाने वाली ब्रह्मोस मिसाइल हमारे लखनऊ में तैयार हो रही है और पूरी दुनिया उसकी क्षमता का लोहा मानती है. Drone Manufacturing का एक प्रमुख Cluster भी UP में विकसित हो रहा है.

इसे भी पढ़ें : चोरी तो रोज होती थी, मैंने शिकायत की तो चंपत राय ने मुझे हटा दिया..! चढ़ावे में 7 करोड़ के गबन का दावा, पूर्व लेखा प्रभारी ने खोली ट्रस्ट की पोल

सीएम ने आगे कहा कि वर्ष 2017 में हमारी सरकार का पहला बड़ा निर्णय किसानों की ऋणमाफी से प्रारंभ हुआ था. किसानों को उनकी उपज के लिए लागत का डेढ़ गुना एमएसपी मिलना प्रारंभ हुआ. विगत 9 वर्षों में प्रदेश के गन्ना किसानों को 3 लाख 22 हजार करोड़ से ज्यादा के गन्ना मूल्य का भुगतान कराया गया है. देशभर में 12 करोड़ और उत्तर प्रदेश में 3 करोड़ किसान ‘प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि’ से जुड़े हैं. प्रदेश में निजी नलकूप संचालित करने वाले 15 लाख किसानों को निःशुल्क बिजली की सुविधा उपलब्ध कराई गई है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में महिला कार्यबल की भागीदारी 12 प्रतिशत से बढ़कर 36 प्रतिशत से अधिक हो गई है. उत्तर प्रदेश पुलिस बल में महिलाओं के लिए 20 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था अनिवार्य कर दी गई है. ग्रामीण अभिलेखों का दुरुस्तीकरण करते हुए घर की सबसे वरिष्ठ महिला सदस्य के नाम पर घरौनी प्रदान की गई है. प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत भी अधिकांश आवास परिवार की महिला मुखिया के नाम पर उपलब्ध कराए जाते हैं. नारी गरिमा की रक्षा, उनके संरक्षण और सशक्तीकरण की दिशा में निरंतर कार्य किए जा रहे हैं.