मऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मऊ में एक जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पहले माफिया और पार्टी विशेष के गुंडे जबरन गरीब की जमीन पर कब्जा करते थे, अब करेंगे तो उसे मालूम है कि बुलडोजर आएगा। कानून से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था हुई मजबूत
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा में कानून व्यवस्था और अपराध पर सख्त रुख दिखाते हुए कहा कि अब प्रदेश में कोई पिस्तौल लहराकर लोगों को धमका नहीं सकता। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था मजबूत हुई है और अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है।
READ MORE: जो पुल हवा से टूट रहे, ट्रैफिक चलेगा तो क्या होगा… हमीरपुर हादसे पर अखिलेश ने बीजेपी पर साधा निशाना
प्रदेश में अराजकता का माहौल समाप्त
मुख्यमंत्री योगी ने आगे कहा कि प्रदेश में अब भय और अराजकता का माहौल समाप्त हुआ है तथा आम नागरिक, व्यापारी और महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार अपराध और गुंडागर्दी के खिलाफ पूरी कठोरता के साथ कार्य कर रही है और कानून से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

