लखनऊ। केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सीएम योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में नौसेना शौर्य वाटिका का लोकार्पण किया। इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले उत्तर प्रदेश की स्थिति बिल्कुल अलग थी। प्रदेश में आए दिन कर्फ्यू लगता था और पेशेवर माफिया व अपराधियों के कारण आम जनजीवन प्रभावित रहता था।

यूपी विकास का नया केंद्र

सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि असुरक्षा और अराजकता के माहौल में निवेश और विकास की संभावनाएं स्वतः ही कमजोर पड़ जाती हैं। आज बेहतर कानून-व्यवस्था के कारण प्रदेश निवेश और विकास का नया केंद्र बन रहा है।

READ MORE: पैसे दे नहीं तो… मकान मालिक और किराएदार के बीच मारपीट, 70 हजार रुपये किराया बकाया का आरोप

सैनिकों के प्रति सम्मान का भाव रखें

सीएम योगी ने कहा कि देश के सैनिक सीमाओं की सुरक्षा के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं। ऐसे में नागरिकों का भी दायित्व है कि वे सैनिकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता का भाव रखें।

READ MORE: मायावती ने गाजियाबाद में हुए युवक की हत्या पर जताया दुख, आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग, सरकार को सतर्क रहने की दी सलाह

उन्होंने कहा कि इसी भावना के साथ लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका और संग्रहालय की स्थापना का प्रयास किया गया, जिससे प्रदेश के युवाओं को भारतीय सशस्त्र बलों के शौर्य, पराक्रम और बलिदान को जानने-समझने का अवसर मिलेगा।