लखनऊ। सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के विभिन्न जनपदों में वर्षा, आंधी और आकाशीय बिजली से हुई जनहानि, पशुहानि एवं आर्थिक क्षति का संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

24 घंटे के भीतर मुआवजा दें

सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जनहानि, पशुहानि और अन्य आर्थिक नुकसान का तत्काल आकलन कर 24 घंटे के भीतर प्रभावितों को राहत एवं मुआवजा उपलब्ध कराया जाए। मुख्यमंत्री ने सभी वरिष्ठ अधिकारियों को फील्ड में उतरकर राहत कार्यों की निगरानी करने तथा प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

READ MORE : हत्या या आत्महत्या… यमुना नदी में मिला अज्ञात युवती का शव, छानबीन में जुटी पुलिस

राहत कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही न हो

सीएम योगी ने कहा कि अधिकारी पीड़ित परिवारों से लगातार संवाद बनाए रखें और यह सुनिश्चित करें कि राहत कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही न हो। प्रभावित परिवारों को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना करना न पड़ा इसके खास ख्याल रखे।