जालौन। जिले के यमुना नदी में 22 वर्षीय युवती का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना पर पहुंची मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव की शिनाख्त करने में जुट गई। फिलहाल, पुलिस हत्या और आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में उलझी हुई है।

ग्रामीणों ने पुलिस को दी सूचना

यह पूरा मामला जिले के कुठौंद थाना क्षेत्र के शंकरपुर चौकी का है। जहां, गजरौरा घाट के पास एक 22 वर्षीय युवती का शव मिला है। घाट के किनारे से गुजरने वाले लोगों ने पुलिस को सूचना दी। उन्होंने बताया कि युवती ने नीले आसमानी रंग की जींस और सफेद डिजाइन वाली काली कुर्ती पहन रखी थी। उसके पैरों में गेरुआ रंग की चप्पलें थी।

READ MORE: BJP ने किसानों को किया खुशहाल, CM योगी ने PM मोदी का जताया आभार, जानिए क्या कहा

घटना की सूचना पर सीओ जालौन के साथ फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि शव कुछ दिन पुराना लग रहा है, जो शायद यहां बहकर आ गय है। हमने शिनाख्त के लिए आसपास के गांवों और थानों में सूचना भेजी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल पाएगा।