लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज देवरिया और गोरखपुर के दौरे पर रहेंगे। जहां वे देवरिया में 456 करोड़ की लागत से 106 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।

विकास की मिलेगी बड़ी सौगात

वहीं देवरहा बाबा की पावन भूमि देवरिया के बरहज एवं रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए जाएंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में एस्ट्रोमेडिक्स मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल के शुभारंभ समारोह में भी शिरकत करेंगे।

READ MORE: UP Weather Today: यूपी में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में गरज चमक के साथ होगी बारिश

जनकल्याण के एक नए अध्याय का शुभारंभ

अपने दौरे को लेकर योगी नेएक्स हैंडल पर लिखा कि पूज्य देवरहा बाबा की पावन भूमि देवरिया में आज विकास और जनकल्याण के एक नए अध्याय का शुभारंभ होगा। बरहज एवं रुद्रपुर विधान सभा क्षेत्रों की ₹456 करोड़ से अधिक लागत की 106 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करूंगा।

READ MORE: Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 26 June: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन

साथ ही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र का वितरण किया जाएगा। विकास और लोक-कल्याण का यह अभियान प्रत्येक परिवार के जीवन में नई आशा, नए अवसर और नई समृद्धि का आधार बनेगा।