लखनऊ। सीएम योगी आदित्यनाथ आज अयोध्या और गोंडा जिले के दौरे पर रहेंगे। सीएम रामनगरी में रामायण वैक्स म्यूजियम एवं विभिन्न विकास परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यस करेंगे। वहीं सुबह 10.35 बजे योदी रुदौली विधानसभा पहुंचेंगे और कामाख्या मंदिर में दर्शन पूजन करेंगे। साथ ही झलकारी बाई की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।
लोक निर्माण विभाग के कार्यों की करेंगे समीक्षा
बताया जा रहा है कि सीएम योगी दोपहर 12.05 बजे रुदौली से गोंडा के लिए रवाना होंगे। 12.25 बजे योगी गोंडा पहुंचेंगे और लोक निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा करेंगे। इस दौरान वे अधिकारियो को सही तरीके से कार्य करने और किसी प्रकार की गलती पाए जाने पर तत्काल समाधान के लिए निर्देश देंगे।
READ MORE: UP Weather Today: यूपी में आसमान से बरस रही आग, 48 जिलों में हीट वेव का अलर्ट, जानें कब पहुंचेगा मानसून
रामलला में करेंगे दर्शन पूजन
इसके बाद योगी दोपहर 2.40 बजे गोंडा से अयोध्या के लिए रवाना होंगे। 2.55 बजे राम कथा पार्क हेलीपैड पहुंचेंगे और 3 बजे हनुमानगढ़ी का दर्शन पूजन करेंगे।हनुमानगढ़ी के बाद राम मंदिर परिसर पहुंचेंगे और रामलला दर्शन पूजन करेंगे। फिर दोपहर 3:30 बजे योगी ऋषभदेव दिगंबर जैन मंदिर पहुंचेंगे और शाम 5.10 बजे रामायण वैक्स म्यूजियम का उद्घाटन करेंगे।
READ MORE: Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 19 June: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन
सीएम योगी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि आज प्रभु श्री राम की प्राणप्रिय नगरी श्री अयोध्या धाम की पावन धरा पर आस्था, संस्कृति, संत परंपरा और विकास के विविध आयाम एक साथ साकार रूप में दिखाई देंगे। वीरांगना झलकारी बाई की गौरवगाथा को नमन करते हुए उनकी प्रतिमा का अनावरण करूंगा।
साथ ही भगवान मुनिसुव्रतनाथ पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में सहभागिता तथा पूज्य महंत नृत्य गोपाल दास महाराज के जन्मोत्सव के अवसर पर संत समाज का सान्निध्य प्राप्त होगा। साथ ही, रामायण वैक्स म्यूजियम एवं विभिन्न विकास परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास के माध्यम से विरासत और विकास के संकल्प को नई अभिव्यक्ति मिलेगी।

