CNG Price Hike: देश की जनता पर महंगाई की मार जारी है। 72 घंटे में दूसरी बार सीएनजी के दाम बढ़े है। दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर सीएनजी के दाम बढ़ा दिए गए हैं। Delhi-NCR में सीएनजी के दाम में 1 रुपए प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी हुई है। इससे पहले 15 मई की सुबह-सुबह भी कंपनियों ने दिल्ली-NCR में सीएनजी के दाम में 2 रुपये की वृद्धि की थी। इस तरह 72 घंटे में सीएनजी के दाम में 3 रुपये की बढ़ोतरी हो चुकी है।

. इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में रोजाना सफर करने वाले नौकरीपेशा लोगों, ऑटो, रिक्शा और ऐप-बेस्ड कैब (Ola/Uber) चालकों के दैनिक खर्च पर सीधा असर पड़ेगा। आने वाले दिनों में ऑटो रिक्शा और सीएनजी बेस्ड टैक्सियों के किराए में इजाफा देखने को मिल सकता है।

दिल्ली-NCR में 1 रुपए प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी के साथ ही  सीएनजी की कीमत 80.09 रुपए हो गई है। जबकि गाजियाबाद में एक किलो सीएनजी की कीमत अब 88.70 रुपए है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में सीएनजी 84 रुपए प्रति किलोग्राम है। इससे पहले ​देश की राजधानी दिल्ली में सीएनजी के दाम में जबरदस्त इजाफा देखने को मिला था। 15 मई को सीएनजी की कीमतों में 2 रुपए की बढ़ोतरी देखने को मिली थी. अब 1 रुपए का इजाफा और कर दिया गया है।

कहां कितने रुपए बढ़े दामः-

क्र.सं.शहर का नाम (हिंदी)City Name (English)नई दर (₹/Kg)
1दिल्ली (NCT)NCT of Delhi₹80.09/-
2नोएडाNoida₹88.70/-
3गाजियाबादGhaziabad₹88.70/-
4मुजफ्फरनगरMuzaffarnagar₹88.58/-
5मेरठMeerut₹88.58/-
6शामलीShamli₹88.58/-
7गुरुग्रामGurugram₹85.12/-
8रेवाड़ीRewari₹84.70/-
9करनालKarnal₹84.43/-
10कैथलKaithal₹85.43/-
11कानपुरKanpur₹91.42/-
12हमीरपुरHamirpur₹91.42/-
13फतेहपुरFatehpur₹91.42/-
14अजमेरAjmer₹89.44/-
15पालीPali₹89.44/-
16राजसमंदRajsamand₹89.44/-
17महोबाMahoba₹86.42/-
18बांदाBanda₹86.42/-
19चित्रकूटChitrakoot₹86.42/-
20हापुड़Hapur₹89.70/-
21गौतम बुद्ध नगरGautam Budh Nagar₹88.70/-
22ग्रेटर नोएडाGreater Noida₹88.70/-

पेट्रोल और डीजल के दाम में हुई थी बढ़ोतरी

15 मई को पेट्रोल और डीजल के दाम में भी इजाफा देखने को मिला था। तब पेट्रोलियम कंपनियों की ओर से पेट्रोल और डीजल की कीमत में 3 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी देखने को मिली थी।

यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m