दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाइट में पायलट स्मित मच्छार पर हमला करने वाले को-पायलट की पहचान सामने आ गई है. इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के मुताबिक़ फ़्लाईदुबई के बोइंग 737 विमान को दुर्घटनाग्रस्त करने की कोशिश करने वाला को-पायलट ओमान का नागरिक था. उसका नाम हमाम-अल-हम्मामी है. उसका इतिहास दागी रहा है. वह पहले ओमान की राष्ट्रीय विमानन कंपनी ओमान एयर में भी काम कर चुका है.
फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार पर हमला करने वाले को-पायलट की पहचान का खुलासा हो गया है.
अल अरबिया ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि इस घटना में शामिल ओमान के को-पायलट की पहचान हमाम अल-हम्मामी के तौर पर हुई है. सह-पायलट की राष्ट्रीयता सामने आने के बाद एयरलाइन और सुरक्षा एजेंसियों पर अब यह सवाल उठने लगा कि ओमान और इसराइल के बीच राजनयिक संबंध नहीं होने के बावजूद वह दुबई से तेल अवीव जाने वाली इस उड़ान में कैसे सवार हुआ.
सीरिया में रहने के दौरान हमाम अल-हमामी कट्टरपंथी विचारों के प्रभाव में आ गया था. उड़ान भरने से रोके जाने के बाद अल-हमामी ओमान छोड़कर संयुक्त अरब अमीरात चला गया था. बाद में उसने फ्लाईदुबई में नौकरी पाने में कामयाब हो गया. चौंकाने वाली बात ये है कि बिना बैकग्राउंड चेक किए ही फ्लाईदुबई ने उसे नौकरी पर रख लिया था.
अल-हमामी का जन्म संयुक्त अरब अमीरात में हुआ था. उसके पिता ओमान के रहनेवाले हैं जबकि मां सीरियाई मूल की हैं। अल-हमामी ने अपने जीवन का अधिकांश समय यूएई में बिताया था.
अमेरिकी मीडिया के अनुसार, हमाम को पहले सुरक्षा के लिए खतरा माना गया था. उसके कट्टरपंथी विचारों को लेकर ओमान में उड़ान भरने से रोक दिया गया था.
इजराइल के i24NEWS ने जांच से जुड़े सूत्रों के हवाले से बताया कि को-पायलट ने जांचकर्ताओं को बताया कि उसका इरादा विमान को इजरायल में क्रैश करने का था. वहीं, यह घटना होने के एक दिन बाद प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कहा कि हमलावर को कट्टरपंथी इस्लामी विचारधारा की ओर प्रेरित किया गया था, लेकिन उन्होंने सावधानी बरतते हुए कहा कि अभी यह कहना जल्दबाज़ी होगी कि उसके ईरान से कोई संबंध थे या नहीं.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

