गुजरात के मुंद्रा तट के पास चलाए गए गुजरात एटीएस और इंडियन कोस्ट गार्ड के इस संयुक्त ऑपरेशन को हाल के वर्षों की सबसे बड़ी एंटी-नारकोटिक्स कार्रवाई माना जा रहा है. इस कार्रवाई को नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है. इस संयुक्त ऑपरेशन में करीब 1150 करोड़ रुपये कीमत की 115 किलो कोकीन जब्त की गई है. जानकारी कर अनुसार यह खेप दक्षिण अमेरिकी देशों से पाकिस्तान के रास्ते लाई जा रही थी.

वहीं एक शख्स को इस मामले में गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है. संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद तलाशी अभियान चलाया गया था.

अधिकारियों के मुताबिक गुजरात के मुंद्रा तट के पास चलाया गया यह ऑपरेशन 25-26 मई 2026 की रात खुफिया जानकारी के आधार किया गया था. ATS ने भारतीय तटरक्षक बल के साथ मिलकर संयुक्त ऑपरेशन शुरू किया. अब तक तीन आरोपियों को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है। जहाज पर से पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में बताया कि कोकीन को ब्राजील में लोड की गई थी और इसकी डिलीवरी दिल्ली के द्वारका में रहने वाले दो विदेशी नागरिकों को देनी थी।

बाप रे बाप... 1150 करोड़ की कोकीन जब्त, गुजरात ATS और कोस्ट गार्ड के एक्शन  से मचा हड़कंप - News18 हिंदी

गुजरात डीजीपी डॉ. केएलएन राव ने बताया कि सूचना मिलने के बाद संयुक्त ऑपरेशन के दौरान 25-26 मई की रात भारतीय समुद्री सीमा से एक कंटेनर जहाज पकड़ा गया। जांच करने के दौरान जहाज के अंदर छिपाकर रखी गई कोकीन का जत्था जब्त किया गया।

उस समय जहाज में दो आरोपी थे, जिनमें से एक को पकड़ लिया गया है, जिसका नाम जुम्मा नासिर उमर है, जबकि दूसरा आरोपी जहाज से कूदकर फरार हो गया था, जिसकी तलाश की जारी है। गिरफ्तार आरोपी मूल रूप से नाइजीरिया का रहने वाला है।

जांच एजेंसियों के मुताबिक जब्त की गई कोकीन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 1,150 करोड़ रुपए है. अधिकारियों का कहना है कि हाल के सालों में यह देश में हुई बड़ी ड्रग्स बरामदगी में से एक मानी जा रही है.

जानकारी के मुताबिक जांच एजेंसियों का कहना है कि कोकीन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 1,150 करोड़ रुपए है. तस्कर समुद्री मार्ग का इस्तेमाल कर गुजरात तट तक ड्रग्स पहुंचाने की साजिश रच रहे थे. इस पूरे नेटवर्क के अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन की भी जांच कि जा रही हैं.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m