मुंबई से सटे मीरा रोड के पूनम एस्टेट क्लस्टर 1 सोसाइटी में बकरे की कुर्बानी को लेकर हुए विवाद अभी थमा भी नहीं था कि, अब नया मामला घाटकोपर में देखने को मिल रहा है जहां एक सोसाइटी में बकरा बाहर निकालने के लिए पुलिस सिक्योरिटी बुलानी पड़ गयी. बीएमसी की इजाजत न मिलने के बावजूद यहां करीब 25 बकरे कुर्बानी के लिए लाए गए हैं. वहीं, मीरा रोड में बजरंग दल और VHP कार्यकर्ता विरोध में सुअर लेकर पहुंच गए.

महाराष्ट्र में बकरीद से पहले अलग अलग जगहों पर कुर्बानी को लेकर विवाद देखा जा रहा है. विवाद को बढ़ता देखते हुए राज्यमंत्री माधुरी मिसाल ने चिंता व्यक्त की है. उन्होंने पुलिस से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने को कहा है.

घाटकोपर में बीएमसी से ऑर्डर ना मिलने के वावजूद भी यहां करीब 25 बकरे कुर्बानी के लिए लाए गए. जिसके बाद सोसाइटी में बकरा बाहर निकालने के लिए पुलिस सिक्योरिटी को बुलाना पड़ गया. बीएमसी की दो गाड़ियां भी अंदर गई हैं और बकरों को निकालने की कोशिश की जा रही है. जिसके कारण एक पक्ष की महिलाएं बड़ी संख्या में बिल्डिंग के नीचे आ गई . बकरा निकालने पर यहां विवाद बढ़ने कि आशंका को देखते हुए ऐसे में अतिरिक्त पुलिस बल को भी बुलाया गया है. 

घाटकोपर में सोसाइटी के अंदर BJP नेता किरीट सौमैया भी पहुंचे है। दूसरा पक्ष बकरों को निकालने के लिए राजी नहीं हो रहा है. ऐसे में यहां का माहौल बहुत ही ज्यादा गर्माया हुआ है.

इस बीच ठाणे जिले के मीरा रोड इलाके में पूनम एस्टेट क्लस्टर 1 सोसाइटी में सोमवार को बड़ी संख्या में बकरियां लाने के बाद से ही विरोध शुरू हो गया. देखते ही देखते बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए. बकरियों की एंट्री के विरोध में प्रदर्शन हुआ जिसमे सुअर लाने की कोशिश, नारेबाजी और राजनीतिक बयानों के बीच पूरे इलाके में तनाव का माहौल बन गया.

मुंबई: सोसाइटी में बांधे कुर्बानी वाले 25 बकरे, मचा बवाल तो चले ब्लेड -  Mumbai Mira Road Tension Reported in Housing Society Over Temporary Goat  Shelter Ahead of Bakri eid lcltm - AajTak

पुलिस महानिदेशक, पुलिस आयुक्त और पुणे महानगरपालिका आयुक्त को पत्र लिखकर महाराष्ट्र की राज्यमंत्री माधुरी मिसाल ने बकरी ईद के दौरान मीरा रोड में उत्पन्न तनावपूर्ण स्थिति से अवगत कराया. पत्र में कहा गया है कि कुछ कार्यक्रमों के दौरान महिलाओं के साथ गैरवर्तन, छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें बढ़ रही हैं, जिससे सामाजिक वातावरण खराब हो रहा है.विभाग संयुक्त रूप से प्रतिबंधात्मक कदम उठाएं, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m