पाकिस्तान में ‘कोकीन क्वीन’ नाम से मशहूर जब एक महिला कि गिरफ्तारी हुई तो बड़ा ही चौंकाने वाला खुलासा हुआ। ‘कोकीन क्वीन’ नाम से मशहूर इस महिला का नेटवर्क कराची, लाहौर और इस्लामाबाद में फैला हुआ था. गिरफ्तारी के बाद उसे VIP ट्रीटमेंट मिलने और पूर्व प्रधानमंत्री राजा परवेज़ अशरफ का नाम इस मामले में जुड़ने से राजनीतिक विवाद गहरा गया है.
गिरफ्तारी के बाद उसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें वह अदालत में बेहद बेखौफ अंदाज में दिखाई दी। इसी वीडियो के बाद से ही पाकिस्तान में भारी राजनीतिक और सामाजिक बवाल मच गया है।
कराची की ‘ड्रग्स क्वीन’ या पाकिस्तान में ‘कोकीन क्वीन’ नाम से मशहूर इस महिला का असली नाम अनमोल उर्फ पिंकी है। महिला को कराची पुलिस ने बड़े ड्रग्स नेटवर्क चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया है. 12 मई 2026 को गिरफ्तारी के बाद, उसकी पेशी अदालत में एक वीआईपी तरह हुई और पूर्व प्रधानमंत्री राजा परवेज़ अशरफ का नाम इस मामले में जुड़ने के बाद से पाकिस्तान कि राजनीति में बहुत ही विवाद गहरा गया.
अनमोल उर्फ पिंकी पाकिस्तान में एक हाई-प्रोफाइल कोकीन सिंडिकेट चलाने वाली संदिग्ध तस्कर है। पुलिस के जानकारी के अनुसार वह कराची, लाहौर और इस्लामाबाद जैसे बड़े शहरों में फैले हाई-प्रोफाइल ड्रग्स सिंडिकेट की मुख्य सरगना थी. उसके नेटवर्क के निशाने पर खासतौर पर अमीर लोगों, कॉलेज स्टूडेंट्स और पार्टी सर्कल्स के लोग मुख्य रूप से रहते थे. अब उसके पूरे नेटवर्क की परतें खोलने में जांच एजेंसियां जुटी हुई हैं.
जानकारी के अनुसार, पिंकी मूल रूप से पाकिस्तान के बलूचिस्तान इलाके की रहने वाली है. पहले उसने मॉडलिंग की दुनिया में करियर बनाने की कोशिश कराची में की. बाद में वह धीरे-धीरे हाई-प्रोफाइल पार्टियों और ड्रग्स कल्चर के संपर्क में आने के बाद नशीले पदार्थों के कारोबार में शामिल होकर उसने अपना अलग ड्रग्स नेटवर्क खड़ा कर लिया था.
जांच एजेंसियों के मुताबिक पिंकी पिछले करीब 17 सालों से कराची में ड्रग्स का कारोबार चला रही थी और उसके गिरोह में महिला कूरियर का इस्तेमाल किया जाता था. ग्राहक व्हाट्सएप के जरिए ऑर्डर देते थे और फिर ड्रग्स सीधे उनके घर तक पहुंचाई जाती थी.
12 मई 2026 को जब पिंकी को गिरफ्तार किया गया तब उसके पास से भारी मात्रा में ड्रग्स और केमिकल बरामद किए गए. इसके अलावा करीब 7 किलो कच्चा केमिकल और 1.5 किलो तैयार कोकीन भी जब्त की गई.
सोशल मीडिया पर सवाल तब उठने लगे जब कोर्ट में पेशी के दौरान वह बिना हथकड़ी के दिखाई दी. उसने काला चश्मा पहन रखा था और वह मोबाइल फोन इस्तेमाल करती भी नजर आई. एक ड्रग्स आरोपी को इतना वीआईपी ट्रीटमेंट कैसे मिल रहा है।
मामला उस समय गरम हो गया जब पेशी के दौरान पिंकी ने कथित तौर पर पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री राजा परवेज़ अशरफ का नाम लिया. हालांकि पूर्व प्रधानमंत्री राजा परवेज़ अशरफ ने इन आरोपों को पूरी तरह खारिज कर दिया है और यह भी कहा कि जरूरत पड़ने पर वह किसी भी आधिकारिक जांच में सहयोग करने के लिए तैयार हैं.
हालांकि इन दावों की अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और जांच एजेंसियां पूरे मामले की जांच कर रही हैं. पाकिस्तान पुलिस ने साफ किया है कि मामले की जांच अभी जारी है और ऐसा कोई सबूत सामने नहीं आया है जो पूर्व प्रधानमंत्री राजा परवेज़ अशरफ को इस ड्रग्स नेटवर्क से सीधे जोड़ता हो.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

