मुंबई में BJP ने बकरे की कुर्बानी को लेकर बड़ा कड़ा रुख अपना लिया है. बकरीद का त्योहार जैसे-जैसे करीब आ रहा है, वैसे-वैसे इसपर राजनीति गरम होती जा रही है. मुंबई में BJP के 7 विधायकों सहित मेयर, डेप्युटी मेयर सहित करीब एक दर्जन से अधिक लोगों ने BMC कमिश्नर को लेटर लिखा है. लेटर लिखने वालों में विधायक पराग शाह, मनीषा चौधरी, अतुल भातखलकर, मिहीर कोटेचा के साथ-साथ पूर्व सांसद किरीट सोमैया और पूर्व सांसद मनोज कोटक जैसे वरिष्ठ नेता शामिल हैं।

बकरीद से पहले ही BMC कमिश्नर को लेटर लिखा गया है और कहा गया है कि कुर्बानी कि वजह से दूसरे लोगों को परेशानी होती है.

मुंबई के मीरा रोड पर बकरे की कुर्बानी को लेकर जमकर बवाल हुआ. BMC कमिश्नर को लिखे लेटर में कहा गया है कि रेजिडेंशियल काम्प्लेक्स, हाउसिंग सोसाइटी और चॉल में बकरों की कुर्बानी पर पाबंदी लगाई जाए. BMC कमिश्नर को लेटर लिखनेवालों में विधायक पराग शाह, मनीषा चौधरी, अतुल भातखलकर, मिहीर कोटेचा के साथ-साथ पूर्व सांसद किरीट सोमैया और पूर्व सांसद मनोज कोटक सहित करीब एक दर्जन से अधिक लोग है।

BMC कमिश्नर को लेटर लिखनेवालों ने एक स्वर में कहा है कि मुंबई की किसी भी हाउसिंग सोसाइटी में बकरे को कुर्बानी करने की इजाजत न दिया जाए. सोसाइटी में बकरे को कुर्बानी करने से बाकी धर्म के लोगों को बहुत ही ज्यादा परेशानी महसूस होती है. बकरों की कुर्बानी (Sacrifice) पर पूर्णतः पाबंदी लगाई जाए।

बकरे की कुर्बानी का सारा विवाद मीरा रोड की पूनम क्लस्टर सोसाइटी से तब शुरू हुआ, जब एक अस्थायी बनाए गए शेड को नगर पालिका द्वारा डिमोलिश (ध्वस्त) कर दिया गया। यह अस्थायी शेड कुर्बानी देने वालों समुदाय के लोगों द्वारा बकरों को रखने के लिए बनाया गया था. स्थानीय हिंदू निवासियों ने जिस पर शिकायत दर्ज कराई थी।

रात को स्थिति तब और बिगड़ गई जब गिराए गए शेड को दोबारा बनाने की कोशिश की गई. जिसके बाद कुछ हिंदू संगठन के लोग वहां इकठ्ठा होने लगे. फिर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई फिर हाथापाई हुई और आरोप है कि हमला भी कर दिया गया. कहासुनी और हाथापाई के दौरान आरोप है कि मुस्लिम पक्ष के कुछ लोगों ने हिंदू पक्ष के एक युवक पर ब्लेड से हमला कर दिया।

फिलहाल मामले में काशी मीरा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाने के बाद पुलिस इस मामले की जांच कर रही है, और इलाके की CCTV भी चेक किया जा रहा है, साथ ही मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल कि तैनाती भी कर दी गयी है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m