Cockroach Janata Party Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन पर इस वक्त की बहुत बड़ी खबर सामने आई है। नीट पेपर लीक पर पीएम मोदी के फास्ट ट्रैक कोर्ट के गठन के ऐलान के बाद भी कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार के साथ बातचीत से इनकार कर दिया है। मोदी सरकार कह रही है कि वो प्रदर्शनकारियों संग बातचीत के लिए तैयार है। हालांकि सीजेपी ने केंद्र सरकार से बातचीत के लिए मना कर दिया है।

सरकार इस मसले को अब जल्द से जल्द सुलझाना चाहती है। जबकि दूसरी ओर खबर है कि सीजेपी के नेताओं ने सरकार से बातचीत के लिए मना कर दिया है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से बातचीत से इनकार कर दिया है।

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने बीते रोज सोनम वांगचुक से मुलाकात की थी और यह मुलाकात करीब 45 मिनट तक चली। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि सीजेपी के नेता जब भी बातचीत के लिए समय चाहेंगे, सरकार उनसे मिलने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि सरकार सभी मुद्दों और पहलुओं पर चर्चा करेगी और बातचीत के जरिए समाधान निकालने की कोशिश की जाएगी। केंद्रीय मंत्री के इस बयान के बाद सीजेपी प्रवक्ता सौरव दास ने बुधवार (22 जुलाई) को कहा था कि संगठन सरकार से बातचीत करने के लिए तैयार है। हालांकि, उन्होंने इसके लिए कुछ शर्तें भी रखी थीं। केंद्र सरकार का कहना है कि बातचीत के दरवाजे खुले हुए हैं। सीजेपी जब भी चाहे बातचीत कर सकती है।

मामले में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि मैं नौजवानों से कहना चाहता हूं कि आपकी भावनाओं पर चढ़कर कुछ लोग आंदोलन को भड़काने का काम करते हैं। सरकार NEET पर चर्चा चाहती है और सरकार NEET पर चर्चा के लिए तैयार भी है लेकिन विपक्ष चर्चा से भाग रहा है। देश विपक्ष के आचरण को समझ रहा है।

छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत शुरू

इधर सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने गुरुवार को छात्रों के प्रदर्शन के समर्थन में महाराष्ट्र के अहिल्यानगर में मौन आंदोलन शुरू कर दिया है। उन्होंने पीएम मोदी को पत्र भी लिखा था।उनका कहना था कि पीएम सर्वोच्च नेता हैं, इसलिए जनता के सवाल उन तक पहुंचाना जरूरी है।

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m