Sonam Wangchuk Health Deteriorates: दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (cockroach janta party protest) धरना 15वें दिन (4 जुलाई) को भी जारी रहा। वहीं कॉकरोच जनता पार्टी के धरने को समर्थन दे रहे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक 7 दिन से भूख हड़ताल पर हैं। लगातार भूख हड़ताल पर बैठने के कारण सोनम वांगचुक की तबीयत बिगड़ गई है। उनका वजन 5 किलो कम हो गया है।
इधर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग दोहराई है। सीजेपी ने केंद्र सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा है कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अब तक बर्खास्त क्यों नहीं किया गया। जबकिवांगचुक ने लद्दाख मुद्दे पर सरकार और लद्दाख प्रतिनिधियों के बीच हुई बातचीत में डेवलपमेंट का स्वागत किया है।
सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने एक्स पर लिखा कि वांगचुक की सेहत हर दिन बिगड़ रही है। उन्होंने पूछा कि प्रधानमंत्री मोदी धर्मेंद्र प्रधान को हटाने का इंतजार आखिर कब तक करेंगे। दिपके ने लिखा कि सोनम सर का वजन 5 किलो कम हो चुका है। उनकी तबीयत हर दिन खराब हो रही है। उन्होंने सवाल किया कि 20 छात्रों की मौत के बाद भी प्रधानमंत्री मोदी धर्मेंद्र प्रधान को क्यों नहीं हटा रहे हैं। दिपके ने यह भी कहा कि अगर सरकार जल्द कार्रवाई नहीं करती तो वांगचुक को कुछ भी हुआ तो इसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी। उन्होंने साफ किया कि जब तक कार्रवाई नहीं होती वांगचुक अपनी भूख हड़ताल खत्म नहीं करेंगे।
इधर वांगचुक ने एक्स पोस्ट में लद्दाख मुद्दे पर हुई डेवलमेंट का स्वागत किया और सरकार से शिक्षा में जवाबदेही पर ध्यान देने की अपील की। लेह एपेक्स बॉडी और कारगिल डेमोक्रेटिक अलायंस के प्रतिनिधियों ने बताया कि गृह मंत्रालय के साथ उनकी बातचीत में मतभेद सुलझ गए हैं. दोनों संगठनों ने इस सफलता का श्रेय वांगचुक की भूख हड़ताल को दिया।
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

