पश्चिम बंगाल में TMC सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमलों को लेकर मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि कल्याण बनर्जी ने अपने ऊपर हुए हमलों के लिए BJP को सीधे सीधे जिम्मेदार ठहराया था. हालांकि अभिषेक बनर्जी मामले में पुलिस को कुछ सफलता हाथ लगी और TMC के ही पूर्व विधायक से आरोपियों का लिंक उजागर हुआ है। वहीं अब कल्याण बनर्जी मामले में बंगाल के मंत्री दिलीप घोष ने ड्रामा करार दिया है.

पश्चिम बंगाल की राजनीति में हिंसा और आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. दिलीप घोष ने कहा कि बनर्जी वरिष्ठ नेता और वकील रहे हैं उन्हें इस तरह के नाटक शोभा नहीं देते.

तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी ने दावा किया कि रविवार को पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में बीजेपी के कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए कथित हमले में उनके सिर में चोट आई है. इस पर बीजेपी नेता दिलीप घोष ने कहा कि सबने देखा कि क्या हुआ है. कल्याण बनर्जी को न तो किसी ने धक्का दिया है और न किसी ने मारा है. उनकी हमेशा से यही आदत रहा है, इसलिए लोग उन्हें कभी भी गंभीरता से नहीं लेते है.

नेता दिलीप घोष ने आगे कहा कि एक वरिष्ठ वकील, नेता और सांसद होने के बावजूद, उनके बर्ताव को लेकर बार-बार शिकायतें मिली हैं, जिनमें उनकी अपनी पार्टी के सदस्य भी शामिल हैं। हमने संसद में भी उन्हें पहले ऐसी नौटंकी करते देखा है, इसलिए लोग उनकी हमेशा की इस ड्रामेबाजी से ज्यादा प्रभावित नहीं होते है. ऐसे व्यक्ति को कोई गंभीरता से नहीं लेता.

मंत्री दिलीप घोष ने कहा कि बनर्जी के खिलाफ जनता में काफी गुस्सा है. अपनी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बाहर नहीं निकलना चाहिए. दिलीप घोष ने बताया कि महिलाओं के साथ भी कल्याण बनर्जी के बर्ताव को लेकर कई शिकायतें सामने आ चुकी है। काकोली घोष ने तो उनके खिलाफ ओम बिरला से शिकायत भी की है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m