० भाजपा सरकार ने जनता को फिर झोंका महंगाई की आग में : अनिरूद्ध चौधरी
अजय सैनी, भिवानी। देश में महंगाई के बीच कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जानकारी के अनुसार सिलेंडर के दामों में करीब 995 रुपये की बढ़ोतरी हुई है, जिसके बाद इसकी कीमत 2167 रुपये से बढ़कर 3155 रुपये तक पहुंच गई है। वहीं 5 किलो वाले छोटे सिलेंडर की कीमत भी बढ़कर 873.50 रुपये हो गई है।
इस बढ़ोतरी के बाद राजनीतिक बयानबाज़ी तेज हो गई है। कांग्रेस के ग्रामीण जिला अध्यक्ष अनिरुद्ध चौधरी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए इसे आम जनता और छोटे कारोबारियों पर भारी बोझ बताया है। उन्होंने कहा कि इस फैसले से होटल, ढाबा और छोटे व्यापार प्रभावित होंगे और इसका असर सीधे आम लोगों की जेब पर पड़ेगा।
अनिरुद्ध चौधरी ने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियां लगातार महंगाई बढ़ा रही हैं और आम आदमी को परेशानी में डाल रही हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कीमतों में राहत नहीं दी गई तो कांग्रेस सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेगी।
फिलहाल सरकार की ओर से इस बढ़ोतरी पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

