गोरखपुर। सीएम योगी की कर्मप्रधान कार्यशैली उत्तर प्रदेश में सुशासन, सुरक्षा और विकास की नई कार्यसंस्कृति को निरंतर मजबूत कर रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री ने गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में विभिन्न जनपदों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं।

एक-एक कर सुनी सबकी फरियाद

जनता दर्शन के दौरान सीएम योगी ने फरियादियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

READ MORE: CM योगी के गोरखपुर दौरे का दूसरा दिन, 926 करोड़ की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात, जानें उनका पूरा कार्यक्रम

जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए तथा पीड़ितों को समयबद्ध राहत उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी।

बता दें कि जनता दर्शन (CM Yogi Janta Darshan) में जाने के लिए किसी विशेष प्रकार के रजिस्ट्रेशन की आवश्यकता नहीं होती है। जनता दरबार में कोई भी नागरिक सीधे पहुंच सकता है और अपनी शिकायत या समस्या मुख्यमंत्री और अन्य अधिकारियों बता सकता है। हालांकि, यह सलाह दी जाती है कि लोग अपनी समस्याओं को जनसुनवाई पोर्टल (https://jansunwai.up.nic.in) पर पहले से ही ऑनलाइन दर्ज करें।

READ MORE: ‘BJP ने लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ किया…’, अखिलेश ने बोला हमला, कहा- बढ़ती महंगाई के कारण डबल इंजन सरकार का धुंआ निकल रहा

समय या स्थान में हो सकता है बदलाव

ऑनलाइन शिकायत होने से उसे पहले से रिकॉर्ड में लाया जा सकता है और जनता दरबार (CM Yogi Janta Darshan) में चर्चा के दौरान उसे प्राथमिकता से देखा जा सकता है। जनता दरबार के समय या स्थान में परिवर्तन हो सकता है, इसलिए किसी भी आधिकारिक सूचना के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की वेबसाइट या जनसुनवाई पोर्टल देखा जा सकता है।